Delhi-NCR Metro : देश में होली का त्यौहार जोरशोर से मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो ने आपनी सर्विस के लिए टाइम टेबल जारी किया है। दिल्ली मेट्रो कॉपरपोरेशन के अनुसार आज सुबह से दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। इसमें रैपिड मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और दिल्ली-एनसीआर के सभी रूटों पर मेट्रो सेवा बंद रहेगी। आपको बता दें दोपहर ढाई बजे के बाद दिल्ली में मेट्रो सेवा रोजाना की तरह संचालित होंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट करके दी जानकारी – दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट पोस्ट करके बताया है कि, दिल्ली की सभी लाइनों पर दोपहल ढाई बजे तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेगी। आपको बता दें होली पर सतर्कता के चलते दिल्ली मेट्रो ने ये कदम उठाया है।
इससे पहले गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली मेट्रो ने कुछ स्टेशनों को बंद करने का निर्णय लिया था। जिसे परेण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया था।
नोएडा में कितने बजे शुरू होगी मेट्रो – होली पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरह नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी आपने टाइम टेबल में बदलाव किया है। नोएडा में मेट्रो का संचालन दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। आपको बता दे ये टाइम टेबल नोएडा सहित ग्रेटर नोएडा के सभी रूट पर लागू होगा। वहीं नोएडा मेट्रो रेल कॉपरपोरेशन ने बताया कि, इस दौरान मेट्रो स्टेशन की पार्किंग भी बद रहेगी। इसके अलावा एक्वा लाइन पर होली के दिन हर 15 मिनट पर मेट्रो चलेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खामी पर यात्रियों ने जताई नाराजगी
DTC की बस सर्विस रहेगी बाधित – मेट्रो की तरह डीटीसी की बस सर्विस भी प्रभावित रहेगी। दरअसल होली के दिन डीटीसी के सभी रूट पर भीड़भाड़ कम होती है। जिसके चलते आम दिनों की अपेक्षा होली पर डीटीसी कम बसों का संचालन करेगी। ऐसे में अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको होली के दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है।