दिल्ली मेट्रो ने बाइक टैक्सी सर्विस की शुरूआत की है। दिल्ली मेट्रो के यात्री अब DMRC मोमेंटम ऐप के जरिए बाइक टैक्सी बुक कर सकेंगे। इसमें महिलाओं के लिए खास She Ryds शामिल है। She Ryds सर्विस खास तौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है। यह बाइक टैक्सी सर्विस महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए है। इसके अलावा डीएमआरसी ने Ryders सेवा की भी शुरुआत की है, यह अन्य बाइक टैक्सी सेवाओं की तरह सभी यात्रियों के लिए है।

फिलहाल DMRC ने एक प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर बाइक टैक्सी सर्विस की शुरुआत की है। यह सर्विस अभी 12 मेट्रो स्टेशनों – द्वारका सेक्टर-21, द्वारका सेक्टर-10, द्वारका सेक्टर-14, द्वारका मोड़, जनकपुरी पश्चिम, उत्तम नगर पूर्व, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, करोल बाग, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम और पालम पर उपलब्ध कराई गई है।

100 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी बाइक टैक्सी सर्विस

दिल्ली मेट्रो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आने वाले एक महीने में यह सर्विस 100 से अधिक स्टेशन पर यह सुविधा मिलेगी और बचे हुए अन्य स्टेशन पर भी अगले तीन महीनों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। यह बाइक टैक्सी सर्विस सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक उपलब्ध रहेगी। दिल्ली मेट्रो की ये सेवा पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी। She Ryds की सभी राइडर्स को ट्रेनिंग दी गई है। इस सेवा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है।

Jan Dhan Account: क्या आपके पास भी है जन धन अकाउंट? अब बैंकों को दिया गया ये आदेश

क्या है बाइक टैक्सी का किराया? – दिल्ली मेट्रो बाइक टैक्सी सर्विस का मिनिमम चार्ज पहले दो किलोमीटर के लिए दस रुपये प्रति किलोमीटर है। इसके बाद यात्रियों से आठ रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज किए जाएंगे।