CoronaVirus Lockdown Curfew Pass: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 873 हो गई है। महाराष्ट्र और गुजरात में आज 6-6 नए मामले सामने आए हैं। इस वायरस के चलते मरने वालों की संख्या 19 है। वहीं वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉकडाउन लगाया है।
नागिरकों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने के निर्देश हैं। इस बीच पुलिसबल लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। सड़कों पर बिना वजह निकल रहे लोगों के साथ सख्ती के साथ निपटा जा रहा है।
लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोगों को इससे छूट दी गई है। वे लोग जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं उन्हें लॉकडाउन में भी आवाजाही से नहीं रोका जा रहा। सरकार ने ऐसे लोगों के लिए कर्फ्यू पास की सहुलियत दी है। व्यापारियों और उनके कर्मचारी जो कि जरूरी चीजों की सेवाओं से जुड़े हैं उन्हें यह पास दिया जा रहा है।
दरअसल कर्फ्यू पास एक तरह का प्रमाण पत्र है जो सरकार की तरफ से जारी किया जाता है। जिसके पास भी यह पास होता है उसे लॉकडाउन या कर्फ्यू के दौरान आवाजाही पर छुट मिलती है।
अगर आप भी जरूरी वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े हैं तो आपको भी कर्फ्यू पास बनवा लेना चाहिए। इसके लिए पुलिस उपायुक्त कार्यालय से कर्फ्यू पास लिया जा सकता है। वहीं लॉकडाउन के दौरान जरूरी काम के सिलसिले में पड़ोसी राज्यों की यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए भी पुलिस उपायुक्त की ओर से पास जारी किए जा रहे हैं।