भारतीय बाजार में सीएनजी कारों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। कई कंपनियां अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल को सीएनजी किट के साथ भी उपलब्ध करवाती है। वे लोग जो कि कम पेट्रोल और डीजल के मुकाबले कम खर्च में कार चलाना चाहते हैं उनके लिए सीएनजी कार काफी फायदेमंद है।
अगर आप भी सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग में है लेकिन असमंजस में हैं कि कौन-सी सीएनजी कार आपके बजट में फिट बैठेगी तो हम आपको भारत में मौजूद सीएनजी कारों के प्राइस की जानकारी दे रहे हैं।
Suzuki Gixxer: 14 हजार रुपये देकर घर ले जाएं ये बाइक, हर महीने इतनी चुकानी होगी किस्त
ये है लिस्ट:-
मारुति अर्टिगा | 10,49,855 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
मारुति वैगन आर | 6,19,993 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
मारुति ऑल्टो 800 | 5,11,136 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
हुंडई ऑरा | 8,55,407 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
मारुति सेलेरियो | 6,47,611 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
हुंडई सैंट्रो | 6,91,165 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
मारुति एस-प्रेसो | 5,79,587 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
मारुति ईको | 5,81,769 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस | 8,36,677 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
मारुति स्विफ्ट डिजायर टूर | 7,20,884 लाख रु (नई दिल्ली में शोरूम कीमत) |
इन कारों में से तीन सबसे सस्ती कार की बात करें तो आप मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल अल्टो 800 को चुन सकते हैं। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाली इस कार के जरिए किलो ग्राम सीएनजी पर 31.59 किलोमीटर का माइलेज मिलेगी।
वहीं मारुति की सेलेरियो अल्टो से साइज में थोड़ी बड़ी है। इस कार में 998 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट इंजन लगाया गया है जो 6000 आरपीएम पर 50kw की पावर और 3500आरपीएम पर 90एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इनके अलावा हुंडई सैंट्रो भी एक अच्छा विकल्प है।