कार बदलना चाहते हैं और पांच लाख रुपए या उसके आस-पास का बजट है, तब आपके लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूज्ड कार्स के बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये कार्स ढाई लाख रुपए से छह लाख रुपए के बीच में मिल जाएंगी। इस्तेमाल की हुई गाड़ियों की इस लिस्ट में आपको Maruti Suzuki Swift, Wagon R, Ignis Zeta, Mahindra Bolero, Nissan Micra, Hyundai i20 और Tata Safari Storme आदि मिल जाएंगी। हम इस लिस्ट की टॉप 10 बजट वाली गाड़ियों के बारे में यहां बता रहे हैं:

1- दो लाख रुपए में 2009 की मारुति सुजुकी वैगनआर एलएक्सआई एलपीजी मिल रही है। यह गाड़ी 1,40 हजार किमी चली है। पेट्रोल के साथ एलपीजी वाली यह कार मैनुअल और सेंकेंड ओनर वाली है।

2- 2010 की ह्युंदै आई20 1.2 मैग्ना पेट्रोल वर्जन मिल रही है। गाड़ी 59,254 किमी चली है और मैनुअल के साथ फर्स्ट ओनर वाली है। कार बेचने वाले इसके बदले में 2.65 लाख रुपए चाहते हैं।

3- 2012 मॉडल की निसान माइक्रा एक्सवी डीजल वर्जन भी इस लिस्ट में है, जो 2.7 लाख रुपए की है। यह सेकेंड ओनर वाली कार है और 56 हजार 107 किमी चल चुकी है।

4 लाख से कम में मिल रही Honda City और Swift Dzire जैसी कारें, जानें कैसे खरीदें

4- 2016 की रिनॉल्ट क्विड एसटीडी बीएस 4 2.75 लाख रुपए की है। यह गाड़ी 92 हजार किमी चली है। पेट्रोल वर्जन है।

5- इसी बजट (2.75 लाख रुपए) में 2010 की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर वीडीआई है, जो एक लाख 30 हजार किमी चली है। यह डीजल वर्जन वाली कार है।

6- 3.3 लाख रुपए में 2012 की महिंद्रा बोलेरो डीआई बीएस 3 मिल रही है, जो 82,562 किमी चली है। यह डीजल वर्जन में होने के साथ फर्स्ट ओनर वाली है।

7- थोड़ा और बजट बढ़ाएंगे तो 2016 की मारुति सुजुकी सेलेरियो वीडीआई भी मिल जाएगी। यह तीन लाख पैंतालीस हजार रुपए की बेचा जा रही है और 68,400 किमी चली है। डीजल वर्जन में है।

Alto से भी कम दाम में Maruti Suzuki Swift समेत मिल रही हैं ये गाड़ियां! शुरुआती कीमत 1,65,400 रुपये

8- 2013 मॉडल की टाटा सफारी स्टॉर्म एलएक्स रीफ्रेश्ड 4.8 लाख रुपए में बेची जा रही है। यह डीजल वर्जन कार 64,852 किमी चली है।

9 – पांच लाख 90 हजार रुपए के बदले में आप 2014 मॉडल की मारुति सुजुकी की एर्टिका वीडीआई को अपना बना सकते हैं। यह गाड़ी 55 हजार किमी चली है और डीजल वेरियंट में आती है।

10 – छह लाख रुपए में मारुति सुजुकी की बलेनो डेल्टा मिल जाएगी। यह पेट्रोल वर्जन वाली बीएस 4 गाड़ी है। 75 हजार किमी चली है और फर्स्ट ओनर वाली है। बता दें कि इन सभी गाड़ियों के बारे में विस्तृत डिटेल्स आपको carandbike.com पर मिल जाएंगी।