Home Loan For Women: लोन लोन से पहले सभी के मन में यह सवाल होता है कि सस्ता कर्ज कैसे लिया जाए। इसके लिए हम अलग-अलग बैंकों के लोन स्कीम के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। बैंक से लोन लेने से पहले अगर हम सही फैसला ले तो हमें सस्ता कर्ज मिल सकता है। दरअसल बैंक कई अलग-अलग तरह के लोन मुहैया करवाते हैं। जैसे सीनियर सीटिजन लोन, महिलाओं को दिए जाने वाला होम लोन आदि।
आज हम बात करेंगे महिलाओं को दिए जाने वाले होम लोन के बारे में। अर्थव्यवस्था में मंदी के बीच लोगों के घर का सपना पूरा करना अभी भी चुनौती बना हुआ है। रिजर्व बैंक की तरफ से हाल में रेपो रेट में कटौती के बावजूद लोगों के लिए कर्ज लेना भी किसी चुनौती से कम नहीं।
ऐसे में अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो अपने परिवार की किसी महिला के नाम पर लोन लेना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। महिलाओं के लिए होम लोन पर बैंकों की तरफ से ब्याज की दर में कुछ छूट दी जा रही है। ये छूट सेलरीड क्लास, सेल्फ इंप्लायड से लेकर हाउसवाइफ यानी गृहिणी के मामले में भी उपलब्ध है।
दरअसल अगर होम लोन किसी महिला द्वारा लिया जाता है तो उन्हें पुरूषों के मुकाबले सस्ता कर्ज दिया जाता है। महिलाओं को 5 बेसिस प्वॉइंट सस्ता होम लोन मिलता है। ऐसे में अगर होम लोन लेने वालों को हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आवेदक महिला ही हो।
बैंक होम लोन अधिक किफायती ईएमआई में चुकाने के लिए लंबी अवधि देते हैं। इसके अलावा कई बैंक न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन के प्रॉसेस को फॉलो करते हैं। इसके अलावा इंटरेस्ट पर कंसेशन भी मिलता है। महिलाओं को होम लोन ओवरड्राफ्ट के तौर पर भी मुहैया करवाया जाता है।