रोजमर्रा की जरूरतों और आवागमन के लिए टू-व्हीलर एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। बाजार में कई ऐसी बाइक्स हैं जो एक लीटर पेट्रोल में 60 से 70 किलो मीटर तक की माइलेज देने में सक्षम है। ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से बाइक खरीदी जा सकती है।

ऐसी ही एक कमर्शियल वेबसाइट Droom.in भी है। इसके जरिए ग्राहक अपनी पसंद की बाइक सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर आपको बाइक से जुड़ी कुछ जानकारियां भी मिल जाएंगी। इस प्लेटफॉर्म पर आपको 15 से 20 हजार रुपये की रेंज में बाइक्स मिल जाएगी।

ये हैं इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर उपलब्ध बाइक्स के कुछ विकल्प:-

1. Bajaj Platina: इस बाइक का 2012 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 35,456 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 104 किली मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 99 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 17,000 रुपये रखी गई है।

2. Hero CBZ Xtreme: इस बाइक का 2010 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 23,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किली मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 150 सीसी का इंजन लगा है जो कि 14.4PS की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 15,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।