राशन कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। यह कार्ड राज्य सरकार जारी करती है। राशन कार्ड के जरिए लाभार्थियों को सब्सिडी के तहत बेहद ही सस्ती दर पर अनाज दिया जाता है। कार्डधारक अपने कोटे की दुकान से अपने हिस्से का अनाज ले सकते हैं।
राशन कार्ड को खास तौर पर एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर), बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और अन्त्योदय (सबसे गरीब परिवार के लिए) परिवार को प्रदान करती है। राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको अपने-अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर विजीट करना होता है।
राशन कार्ड को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। कई लोग राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने के बाद उसके स्टेट्स को लेकर जानकारी हासिल करना चाहते हैं लेकिन उन्हें इसका तरीका पता नहीं होता। लोग असमंजस की स्थिति में ही रह जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा सामना वे लोग करते हैं जिन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था। कई दिनों बाद भी उन्हें आवेदन का स्टेट्स नहीं पता चलता।
विभिन्न राज्यों के लोग अपने-अपने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति की जानकारी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के राष्ट्रीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली पोर्टल https://pdsportal.nic.in/main.aspx पर जाकर पा सकते हैं।
वहीं राशन डीलर या फूड सप्लाई ऑफिस या तहसील कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आवेदक को एक एप्लीकेशन नंबर दिया जाता है। अपने राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति जानने के लिए आपको इसी एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही अपने राज्य का चयन करना होगा और इससे संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां देनी होंगी।