मिल्क प्रोडक्ट में अमूल देश का लीडिंग ब्रांड है। ये बीते 75 साल से सबसे अग्रणी बना हुआ है। वहीं इसके बिजनेस मॉडल को सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप भी अमूल के साथ जुड़कर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो ये सबसे अच्छा मौका है। क्योंकि फिलहाल अमूल फ्रेंचाइसी ऑफर कर रहा है। इसमें चंद लाख रुपये इंवेस्ट करके आप लाखों रुपये महीने की आमदनी शुरू कर सकते है। आइए जानते हैं कि, कैसे आप अमूल की फ्रेंचाइसी ले सकते हैं।
अमूल पार्लर का मॉडल – अमूल पार्लर में कंपनी की पूरी रेंज उपलब्ध होती है। इसके लिए 100 स्क्वायर फीट का बड़ा स्पेस चाहिए होता है। वहीं आउटलेट के हिसाब से इसमें इंटीरियर और दूसरे चीजे मैनेज करनी होती है। जिसके लिए 2 लाख से 6 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इसके अलावा अमूल पार्लर के जरिए आप होलसेल के डीलरशिप भी हासिल कर सकते हैं।
जो फ्रेंचाइजी को प्रोडक्ट सप्लाई करने का काम करता है। इसमें आपको रिटेल मार्जिन मिलता है। पार्लर की लोकेशन के आधार पर महीने का सेल्स टर्नओवर 5 लाख से 10 लाख रुपए हो सकता है। आपको बता दें अमूल दो तरह के पार्लर ऑफर करता है। पहला अमूल प्रिफर्ड आउटलेट और दूसरा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर।
अमूल प्रिफर्ड आउटलेट – इसके लिए आपके पास 100 से 150 स्क्वायर फीट का स्पेस होना चाहिए। आउटलेट ओपन करने में तकरीबन 2 लाख रुपये का खर्चा आता है। इसमें से 25 हजार रुपये ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर रखें जाते हैं। इसके साथ ही रिनोवेशन में करीब 1 लाख रुपये का खर्च होता है और इक्विपमेंट पर लगभग 70 हजार रुपये का खर्च आता है।
वहीं कमाई की बात करें तो मिल्क पाउच पर 2.5 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। मिल्क प्रोडक्ट पर 10 प्रतिशत और आइस्क्रीम पर 20 प्रतिशत का मार्जिन मिलता है। अगर आप सेल्स टार्गेट अचीव करते हैं तो कंपनी की तरफ से स्पेशल इंसेंटिव भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: हर साल भरे जाएंगे ये रिक्त पद, जानें- कौन-कौन कर सकेगा अप्लाई
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर – इसके लिए आपके पास 300 स्क्वायर फीट से ज्यादा स्पेस होना चाहिए। साथ ही स्कूपिंग पार्लर पर करीब 6 लाख रुपये का खर्चा आता है। जिसमें 50 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होता है। वहीं रिनोवेशन पर करीब 4 लाख रुपये खर्च होते है और 1 लाख 50 हजार रुपये के इक्विपमेंट आते है। इसमें कई प्रोडक्ट पर 50 फीसदी तक का मार्जिन मिलता है। बाकी मार्जिन प्रिफर्ड आउटलेट की तरह ही होता है।
फ्रेंनचाइजी कैसे मिलेगी? – अमूल प्रिफर्ड आउटलेट या आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर को ओपन करने के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 022-68526666 नंबर पर कॉल करना होगा। retail@amul.coop पर फ्रेंचाइजी की इंक्वायरी के लिए मेल भी किया जा सकता है।