Aadhaar Demographic and Biometric Information: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाने वाला आधार एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार का इस्तेमाल स्कूल में बच्चे के एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सब्सिडी पाने के तक के लिए होता है। ऐसे में आधार में अपडेटेड और सही जानकारी का होना जरूरी हो जाता है।
आधार को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं लेकिन सही जानकारी न मिलने के चलते वे असमंसज की स्थिति में ही रहते हैं। आधार कार्ड में किसी भी शख्स की कई तरह की जानकारियां दर्ज होती हैं। मसलन नाम, पता, डेमोग्राफिक और बॉयोमेट्रिक जानकारियां।
लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आधार में कौन-कौन सी डेमोग्राफिक और बॉयोमेट्रिक जानकारियां मांगी जाती है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक डेमोग्राफिक जानकारियों में नाम, पता, जन्म तिथि जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, रिलेशनशिप स्टेट्स। वहीं बॉयोमेट्रिक जानकारियों में आइरिस, फिंगर प्रिंट और फेशिय फोटोग्राफ शामिल है।
बता दें कि आधार कार्ड में कई जानकारियों को अपडेट करवाने की सुविधा मिलती है। आप आधार में नाम और डेट ऑफ बर्थ के अलाव अपना पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं।
पांच साल की उम्र से पहले बच्चों के बायोमीट्रिक्स विकसित नहीं हो पाते हैं। ऐसे में बच्चे के आधार संबंधी डेटा में बायोमीट्रिक जानकारी मसलन फिंगर प्रिंट्स और आइरिस स्कैन पांच साल से ज्यादा की उम्र के हो जाने के बाद अपडेट करानी पड़ती हैं। यही प्रक्रिया 15 साल की उम्र पर फिर दोहराई जाती है।