7th Pay Commission 7th CPC Latest News, Central Government Employees: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाल में महंगाई भत्ते (डीए) बढ़ोत्तरी की सौगात मिली है। कर्मचारियों को अब 17 फीसदी की बजाय 28 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है। सरकार ने 11 फीसदी की डीए बढ़ोत्तरी की। हालांकि कोरोना संकट के चलते बीते डेढ़ साल से डीए फ्रीज था जबकि हर 6 महीने में इसमें बढ़ोत्तरी होती है।
केंद्र के डीए बढ़ोत्तरी के बाद कुछ राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों को डीए बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया। इनमें सबसे पहला नंबर राजस्थान के कर्मचारियों का आता है। केंद्र के फैसले की तर्ज पर ही राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28%
केंद्र और राजस्थान के इस फैसले के बाद कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के कर्मचारियों को भी डीए बढ़ोत्तरी का फायदा मिला। उत्तराखंड सरकार ने सितंबर से प्रभावी महंगाई भत्ते में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की तो वहीं झारखंड सरकार ने भी पेंशनभोगियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए दर 28 फीसदी कर दी। जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर लाभों को संशोधित किया गया है, जो 1 जुलाई 2021 से प्रभावी है।
कर्नाटक सरकार ने भी हाल ही में डीए 11.25 फीसद से बढ़ाकर 21.5 फीसद किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया है। कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से 28 फीसदी किया गया है। हरियाणा सरकार ने भी डीए 28 फीसदी कर दिया है तो वहीं हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए 6 फीसदी डीए बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई है।