केंद्र सरकार ने हाल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद कुछ राज्य सरकारों ने भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी की है। इनमें राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल जैसे राज्य शामिल हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हाल में सरकार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं।
इन फैसलों का असर कर्मचारियों की सैलरी पर तो पेंशनर्स की पेंशन पर पड़ रहा है। सबसे पहले बात करें महंगाई भत्ते (डीए) की तो सरकार ने इसे बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को 17 फीसदी की बजाय 28 फीसदी की दर से डीए भुगतान किया जा रहा है। बीते डेढ़ साल से डीए बढ़ोत्तरी पर कोरोना महामारी के चलते रोक लगी हुई थी।
7th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28%
कर्मचारी की मौत की स्थिति में पेंशन से जुड़े नियम में भी बदलाव हुआ है। इस नियम में बदलाव के बाद कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में उसके फैमिली या आश्रित को फायदा होगा। दरअसल कर्मचारी पर आश्रित लोगों के लिए पेंशन के लिए 7 साल की सर्विस की शर्त की बाध्यता अब नहीं है। यानी की अब सात साल से पहले कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में फैमिली या उसके आश्रितों को पेंशन का 50 फीसदी पैसा मिला करेगा।
ओणम और गणेश चतुर्थी के त्योहार को देखते हुए केंद्र सरकार ने केरल और महाराष्ट्र में काम करने वाले केंद्रीय कर्मियों को एडवांस सैलरी का तोहफा दिया है। वित्त मंत्रालय ने यह भी फैसला लिया है कि पेंशन, पारिश्रमिक भी एडवांस दी जाएगी।