7th Pay Commission 7th CPC Latest News, Central Government Employees: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द महंगाई भत्ते (डीए) पर एक और सौगात मिल सकती है। हाल में कर्मचारियों का डीए 11 फीसदी बढ़ाया गया है। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स के महंगाई राहत भत्ता (डीआर) में भी 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस तरह डीए और डीआर अब 28 फीसदी की दर से दिया जा रहा है।

मीडिया में जारी खबरों की मानें तो सरकारी दिवाली से पहले कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी और बढ़ोत्तरी कर सकती है। सरकार अक्‍टूबर में इस बढ़ोतरी का एलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के डीए 31 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही पेंशनर्स का डीआर भी 31 फीसदी हो जाएगा। जनवरी 2021 से जुलाई 2021 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) के आंकड़ों से इसके संकेत मिले हैं। श्रम मंत्रालय ने इसके आंकड़े जारी किए हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28%

इसमें जून 2021 का आंकड़ा 121.7 रहा है तो ऐसे में माना जा रहा है कि इतनी बढ़ोत्तरी निश्चित है। वहीं जुलाई में यह 1.1 प्‍वाइंट बढ़ा है। इससे यह बढ़कर 122.8 हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि डीए तीन फीसदी और बढ़ सकता है। डीए बढ़ोत्तरी का आधार एआईसीपीआई के आंकड़ों को ही माना जाता है।

मालूम हो कि डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है। जून 2021 का डीए अभी तय नहीं हुआ है। यह बढ़ोत्तरी हर छमाही में होती है। यानी इस साल की दूसरी छमाई के लिए डीए बढ़ोत्तरी देय है। इससे 50 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।