Sushmita Sen, Rajeev Sen, Charu Asopa: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा की साल 2019 में शादी हुई। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की ढेरों तस्वीरें सामने आई थीं। सुष्मिता सेन ने अपने भाई और भाभी की ढेरों तस्वीरें अपने अकाउंट से शेयर की थीं। वहीं राजीव और चारू ने भी अपने इंस्टा अकाउंट में बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
फैंस को ये तस्वीरें बहुत पसंद आई थीं। लेकिन लॉकडाउन के बाद से ही खबरें आने लगीं कि चारू और राजीव के बीच तना तनी शुरू होने लगी है। दोनों के रिश्ते में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। चारू ने इस बीच सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ राजीव का नाम भी हटा लिया तो वहीं खबर ये भी आई कि राजीव मुंबई नहीं हैं, बल्कि दिल्ली आ गए हैं।
इन खबरों पर सफाई देते हुए दोनों ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। वहीं अब चारू और राजीव के सोशल अकाउंट पर जो उनकी शादी की तस्वीरें थीं वह गायब हैं। इससे पहले राजीव ने बताया था कि वह दिल्ली काम के सिलसिले में आए हैं।
बताते चलें चारू और राजीव की शादी गोवा में धूमधाम से की गई थी। 7 जून को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस बीच कपल ने रिंग सेरेमनी क्रिश्चिचन रीति रिवाजों के साथ की थी। वहीं बंगाली रीति रिवाजों से भी चारू और राजीव की शादी हुई थी। इस दौरान सुष्मिता सेन भी अपनी पूरी फैमिली और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ मौजूद थीं। सुष्मिता ने अपने भाई भाभी की शादी का एक एक अपडेट सोशल मीडिया पर फैंस को दिया था।
राजीव बंगाली हैं और चारू असोपा राजस्थान से ताल्लुक रखती हैं । ऐसे में दोनों रिवाजों के साथ इस कपल की शादी हुई थी। दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
बता दें, हाल ही में सुष्मिता सेन की वेब सीरीजी ‘आर्या’ आई थी। डिजनी प्लस हॉटस्टार की इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज की शूटिंग राजस्थान में हुई थी।