जोमैटो ने एक आंकड़ा जारी किया है जिसमें बताया गया है कि पिछले साल यानी 2024 में सबसे अधिक लोगों ने क्या सर्च किया है, साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि नए साल से पहले 31 दिसंबर की शाम लोगों ने सबसे अधिक क्या ऑर्डर किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर 4,940 यूजर्स ने “गर्लफ्रेंड” और 40 ने “दुल्हन” को खोजा है। इस हिसाब से लोगों को गर्लफ्रेंड की तलाश जीवनसाथी से अधिक है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यूजर्स के ऑर्डर देने का पैटर्न क्या है।
नए साल में कुणाल कामरा के निशाने पर ब्लिंकइट के CEO, डिलीवरी ब्वॉय की सैलरी को लेकर पूछा सवाल
दिल्ली-एनसीआर ने ऑर्डर के मामले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने छोड़ा पीछे
रिपोर्ट से पता चला कि ऑर्डरों करने के मामले में दिल्ली-एनसीआर ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को पीछे छोड़ दिया। दिल्ली-एनसीआर में कुल 12.4 करोड़ ऑर्डर दर्ज किए गए, जो अन्य राज्यों के पूरे 10 करोड़ ऑर्डर से भी अधिक हैं।
ज़ोमैटो ने यह भी खुलासा किया कि बेंगलुरु ने मुंबई की तुलना में 30 लाख अधिक ऑर्डर दिए, हालांकि मुंबई वालों ने बेंगलुरु से लगभग 3 करोड़ रुपये अधिक का ऑर्डर किया। नए साल की पूर्व संध्या पर ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और ज़ेप्टो जैसे प्लेटफार्मों के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ऑर्डर संबधित कई जानकारी दी। जिसके अनुसार, 31 दिसंबर की शाम ब्लिंकिट ने रात 8 बजे तक आलू भुजिया के 2.3 लाख पैकेट डिलीवरी के लिए भेजे। स्विगी इंस्टामार्ट पर चिप्स का ऑर्डर प्रति मिनट 853 ऑर्डर तक बढ़ गया।
31 दिसंबर को बिके 1.2 लाख कंडोम
इतना ही नहीं लोगों ने ब्लिंकिट पर 1.2 लाख कंडोम पैक के ऑर्डर दिए, जिसमें चॉकलेट फ्लेवर वाले कंडोम सबसे अधिक बिके। जबकि स्विगी इंस्टामार्ट दोपहर तक 4,779 पैक कंडोम डिलीवर कर चुका था। पीटीआई के अनुसार, ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट पर नए साल की पूर्व-संध्या पर लोगों ने सबसे ज्यादा ऑर्डर चिप्स, फ्रूट बीयर, कोल्ड ड्रिंक, डिस्पोज गिलास, आइस क्यूब और अंगूर के दिए।
जोमैटो के स्वामित्व वाले ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह दिलचस्प पहलू सामने आया। इनके अलावा कॉकटेल मिक्सर और सोडा जैसी चीजों की भी काफी मांग रही जबकि पनीर एवं दूध उपयोगकर्ताओं की तलाश में शीर्ष पर रहे।हालांकि, ठंड के इस मौसम में अंगूर के लिए इतने अधिक ऑर्डर आना आकर्षण का केंद्र रहा।
31 दिसंबर की आधी रात को लोगों ने क्यों ऑर्डर किए अंगूर
दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोग आधी रात में 12 हरे अंगूर खाने का संकल्प लेते हुए दिखाए गए थे। नए साल की पूर्व संध्या पर आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा का पता स्पेन की एक पुरानी परंपरा से लगता है।
माना जाता है कि इससे आने वाले साल में सौभाग्य और समृद्धि आती है। ब्लिंकिट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलबिंदर ढींढसा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि 31 दिसंबर को एक दिन में सबसे अधिक ऑर्डर मिले जिनमें चिप्स और अंगूर के ऑर्डर सबसे अधिक रहे। स्विगी इंस्टामार्ट ने भी एक पोस्ट में कहा कि दूध, चिप्स, चॉकलेट, अंगूर और पनीर शीर्ष पांच ट्रेंडिंग सर्च में शामिल रहे।
