‘मैं अपने बच्चे के साथ काम खोजने जाती थी मगर वे मुझे काम नहीं देते थे। मैं होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट हूं। अभी शादी के बाद बच्चा हो गया। बच्चे के साथ काम खोजने गई मगर मुझे काम नहीं मिला। अब मैं बेटे के साथ ये काम करती हूं।’ ये कहना है सोशल मीडिया पर वायरल हो रह एक महिला की। वे बाइक चला रही हैं। उन्होंने अपने छोटे बच्चे को बाइक पर आगे बैठाया हुआ है। पीछे जोमैटो का बॉक्स रखा है। वे जौमैटो डिलीवरी गर्ल हैं। वे बच्चे को साथ लेकर काम पर निकल जाती हैं। होटल, रेस्ट्रों से पार्सल उठाती हैं और फिर घर-घर जाकर फूड डिलीवरी करती हैं। इस समय वे बच्चे की देखभाल भी करती हैं। उनका कहना है कि हर काम में दिक्कत तो आती है। शरु-शुरु में परेशानी होती है मगर अभी ठीक है।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उनसे आगे सवाल करता है कि आप एक महिला हैं और ये काम करती हैं, परेशानी नहीं होती? इस पर वे जवाब देती हैं कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मैं बाइक चलाकर अपने बच्चे के साथ यह काम करती हूं, अभी हो जाता है आराम से। कहने का मतलब यह है कि महिला के चेहरे पर खुशी है, आत्मविश्वास है। वे कहती हैं कि वे खुशी-खुशी अपना काम करती हैं। उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है। इस पर उनसे सवाल करने वाला शख्स कहता है कि महिला शक्तिकरण की एकदम सही उदाहरण। ना कोई शिकायत है ना दुखी हैं। ये अपना काम अच्छे से कर रही हैं। किसी ने सच ही कहा है कि एक मां सबकुछ कर सकती है। ये मां काम भी कर रही हैं और बच्चे का ख्याल भी रख रही हैं।
इस वीडियो पर लोग प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स महिला की तारीफ कर रहे हैं। महिला अपने मां होने के साथ बच्चे को पाल रही हैं। बहुत अच्छे से बाइक चला रही हैं। हालांकि महिला के पैर में चप्पल नहीं है। उन्हें अपनी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है, ना ही वे कैमरे के सामने अपना दुखड़ा रो रही हैं। जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आपकी इस वीडियो पर क्या राय है। इस वीडियो को Vishvid नामक यूजर ने इंस्टा पर शेयर किया है। ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो गुजरात के राजकोट का है।