सोशल मीडिया पर आपने प्रैंक के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो में यूट्यूबर लोगों को हद से ज्यादा परेशान कर देते हैं लेकिन लोगों के पास इसे सहन करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होता। हालांकि अमेरिका के वर्जिनिया में एक यूट्यूबर से परेशान होकर एक डिलीवरी बॉय ने गोली चला दी। इस मामले में कोर्ट ने भी डिलीवरी बॉय को दोषी नहीं माना।
“क्लासीफाइड गुंड्स” यूट्यूब चैनल चलाने वाले 21 वर्षीय टान्नर कुक लोगों के साथ प्रैंक करते थे। हालांकि अप्रैल के महीने में जब कुक एक प्रैंक कर रहे थे तो एक डिलीवरी बॉय ने उन्हें गोली मार दी। कुक ने खाने का ऑर्डर ले रहे डिलीवरी बॉय एलन कोली को फोन से अजीबोगरीब ऑडियो चलाकर परेशान किया। खबरों के मुताबिक फोन के ऑडियो में “अरे डिप्स-टी, मेरी ट्विंकल के बारे में सोचना बंद करो।” बज रहा था।
यूट्यूबर से परेशान डिलीवरी बॉय ने मार दी गोली
कोली ने कुक को दूर रहने और ऐसा ना करने के लिए बार बार कहा लेकिन कुक तो प्रैंक कर रहे थे, वह डिलीवरी बॉय कोली को परेशान करने लगे। इतने में कोली ने पिस्टल से फायरिंग कर रही। गोली कुक को लगी, वह घायल हो गए। ये मामला कोर्ट में गया तो जज ने जो फैसला सुनाया, उसे सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है।

कोर्ट में कोली ने कहा कि उसने गोली आत्मरक्षा में चलाई थी। कोली के वकील ने कहा कि कुक का व्यवहार खतरनाक और भड़काने वाला था, कुक लोगों को गुमराह कर रहा था। वहीं कुक के वकील ने कहा कि कुक का व्यवहार शरारती था लेकिन डरवाना और धमकाने वाला नहीं था। दोनों पक्ष के दलीलें सुनने के बाद जज ने आत्मरक्षा की बात को सही माना और गंभीर दुर्भावनापूर्ण अपराध का दोषी नहीं माना। बताया जा रहा है कि अब कोली को बस दस साल की सजा हो सकती है।
21 साल का टान्नर कुक एल यूट्यूबर है, जो मुख्य रूप से शरारती वीडियो के लिए पहचाना जाता है। कुक का “क्लासीफाइड गुंड्स” नाम का चैनल है जिसपर 38,000 से अधिक ग्राहक सब्सक्राइबर हैं। वह कार में उल्टी करने और लोगों को परेशान करने जैसे प्रैंक के वीडियो को रिकॉर्ड करता है। कहा जा रहा है कि जल्द ही टान्नर कुक यूट्यूब के लिए फिर वीडियो बनाना शुरू कर सकता है।