महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे विश्व में सवाल उठते हैं, महिलाओं के छेड़खानी करने वाले “अपराधी” हर जगह हैं। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर जा रही एक अकेली लड़की के साथ एक युवक छेड़खानी करने की कोशिश करता है। युवक लड़की को लगभग दबोच चुका था लेकिन तभी यात्रियों से भरी एक बस वहां पहुंच गई।

अकेली लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा युवक

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सुनसान सड़क पर एक लड़की चली आ रही थी, तभी पीछे से एक युवक आता है और लड़की के साथ छेड़खानी करना शुरू कर देता है। लड़की बचने और भागने की कोशिश करती है लेकिन नाकाम रहती है। इस दौरान एक युवक भी वहां से गुजरात है लेकिन वह कोई मदद नहीं करता। महिला बचने की कोशिश करते दिखाई दे रही है लेकिन उसे किसी से मदद नहीं मिल पा रही थी।

बस सवार पहुंचे और कर दी युवक की धुनाई

कुछ देर बाद वहां यात्रियों से भरी एक बस पहुंचती है। बस सवार कुछ लोग नीचे उतारते हैं और छेड़खानी कर रहे युवक की जमकर धुनाई कर देते हैं। लोगों को देखकर छेड़खानी कर रहा युवक भी पीछे हट जाता है और इसके बाद महिला भी बस में सवार होकर चली जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@MeJustSaiyan यूजर ने लिखा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि लोग उसे देखने या वीडियो बनाने के बजाय उसके बचाव में आते हैं। @xMugenYoruichix यूजर ने लिखा कि पहले मुझे लगा कि बस नहीं रुकगी और लड़की को कोई मदद नहीं मिल पायेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और छेड़खानी कर रहे युवक को तुरंत बढ़िया जवाब मिल गया। @Bigman_Z_ यूजर ने लिखा कि हम पूरी कहानी नहीं जानते हैं, हो सकता है वो महिला ही इस लड़के को परेशान कर रही हो। हम एक वीडियो के आधार पर किसी को गुंडा कैसे साबित कर देंगे?

एक यूजर ने लिखा कि इस बार पब्लिक ने सही काम किया, वीडियो नहीं बनाया, बल्कि कूटा। @UpdateManager1 यूजर ने लिखा बस ड्राइवर का शुक्रिया जो रुक गया। यह देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई। @PoonamJoshi_ यूजर ने लिखा कि भारत में ऐसा क्यों संभव नहीं है? जब महिलाओं को पीटा जाता है, परेशान किया जाता है, या बलात्कार किया जाता है, तो लोग खड़े होकर क्यों देखते हैं?