उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेते हुए जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, यूपी सीएम ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल से लिखा कि जीवन में किसी चीज को छोटा मत समझिए। उनके इस पर ही लोग लेते हुए कई तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूजर्स के कमेंट : एक सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया कि लगता है योगी आदित्यनाथ का टि्वटर हैंडल कोई आईएस चला रहा है। अमित शर्मा नाम के यूजर कमेंट करते हैं – देवेंद्र फडणवीस ने शायद इसी बात से प्रेरणा ली है। आलोक मिश्रा नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि आपके अधिकारी ही सबको छोटा महसूस कराते हैं।
अभिषेक नाम के यूजर ने कमेंट किया कि क्या आपने यही बात देवेंद्र फडणवीस को भी बताई है क्या? शशांक त्रिवेदी नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, ‘ चाहे वह प्रदेश के डिप्टी सीएम का पद ही क्यों ना हो?’ सत्यम पटेल नाम के एक यूजर सवाल करते हैं – महाराज जी का यह इशारा देवेंद्र फडणवीस जी की तरफ से तो नहीं है?
आदित्य कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा कि क्या यह बात देवेंद्र फडणवीस के लिए लिखी गई है क्या? खैर महाराज जी ऐसा ही बोल कर मेरे घरवाले मेरी पिटाई बचपन से कर रहे हैं। अभिनव शुक्ला नाम के एक यूजर लिखते हैं – बेचारे देवेंद्र फडणवीस को इन्हीं तरह की बातें बताकर उपमुख्यमंत्री का पद दे दिया गया। चेतन मिश्रा नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि आपने यह बात देवेंद्र फडणवीस को व्हाट्सएप की है या नहीं?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने देवेंद्र फडणवीस : महाराष्ट्र में कई दिनों से चल रही सियासी हलचल के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की बात चल रही थी लेकिन एकनाथ शिंदे का नाम आते ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के रिएक्शन देने लगे।