Raja Vlogs Videos: साल 2024 खत्म होने को है। 14 दिन में ये साल खत्म हो जाएगा। इस साल वैसे तो कई हस्तियों और आम लोगों की शादी हुई, लेकिन उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) की शादी ने देश-विदेश में सुर्खियां बटोरी। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने शादी की खबरें ना पढ़ी हो, तस्वीर या वीडियो ना देखे हों।
वीडियो से भरे पड़े थे सोशल मीडिया साइट्स
हालांकि, इन दोनों के अलावा एक और शादी के है जिसके वीडियो से सोशल मीडिया साइट्स भरे पड़े थे। शायद ही कोई सोशल मीडिया यूजर होगा जिसके टाइमलाइन से इस जोड़े की शादी का वीडियो ना गुजरा हो। ये जोड़ा है बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला राजा और उसकी पत्नी का।
समस्तीपुर के रहने वाला राजाबाबू कुमार एक व्लॉगर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर मिलियंस में फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही शादी की है। हालांकि, शादी के विभिन्न रस्मों और शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी और परिजनों के साथ इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर इतने सारे वीडियोज डाले हैं कि जब भी इन साइट्स को स्क्रॉल करो, तब इनके वीडियोड दिख ही जाते थे।
यह भी पढ़ें – प्रेमी जोड़े की अलग-अलग करा दी थी शादी पर होनी को कुछ और ही था मंजूर, किस्मत ने ली ऐसी करवट एक-दूजे के हो गए दोनों
राजा की शादी के वीडियो तो इतने वायरल हुए कि यूजर्स ने अनंत आंबनी की शादी से इसकी तुलना शुरू कर दी। यूजर्स ये कहकर मौज लेने लगे कि एक अनंत आंबनी और दूसरा राजा, इन दोनों की शादी तो खत्म ही नहीं हो रही। कोई विरला ही होगा जिन्होंने इनकी शादी के वीडियोज नहीं देखे होंगे।
बता दें कि सारी हदों को पार करते हुए राजा ने तो अपनी सुहागरात और हनिमून के ग्लिम्प्स वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस कारण लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हालांकि, राजा लगातार ट्रोल होने के बावजूद कंटेंट पोस्ट करने से बाज नहीं आते। वे आए दिन अपने व्लॉग और रील पोस्ट करते रहते हैं, जिसे कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ ना पसंद करते हैं पर उनके कंटेंट पर एंगेज जरूर करते हैं।
ट्रेंडिंग सेक्शन की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
