आंख पर कपड़ा बांधकर कई खेल आपने बचपन में जरूर खेला होगा लेकिन क्या आपने बड़े होने पर आंख पर पट्टी बांधकर अपने पार्टनर को खोजने की कोशिश की है? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला आँख पर पट्टी बांधकर कई पुरुषों के बीच में से अपने पति की पहचान करने की ऐसी तरकीब अपनाई, जिसे देखकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

इंस्टाग्राम हैंडल _the_next_meme से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ महिलाओं को आंखों पर पट्टी बांधकर अपने पति को खोजते दिखाया गया है। ऐसी ही एक महिला की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे अपने पार्टनर को खोजने के लिए कहा जाता है, वहां कई पुरुषों खड़े थे लेकिन महिला ने अपने पति की पहचान करने के लिए हाईट का सहारा लिया।

महिला पुरुषों की हाईट चेक करती हुई आगे बढ़ने लगी। वह अपनी ऊंचाई और सामने खड़े पुरुष की ऊंचाई की तुलना कर रही थी। महिला ने जिस पुरुष की ऊंचाई अपने बराबर पाई, वही उसका पति निकला। जैसे ही महिला ने अपने पति को पकड़ा, किसी ने आंख की पट्टी खोल दी। महिला ने आगे अपने पति को देखकर हंस पड़ी और वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।

वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा कि यही तो है वास्तविक प्रेम!, वह अपने पति को अन्य लोगों से अधिक पहचानती है। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि वह उस आंखों पर लगी पट्टी से देख सकती थी, वह जानती थी कि सभी पुरुष कहां खड़े हैं। हालांकि यह वाकई काफी मजेदार है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर वह देख नहीं सकती थी तो वह कैसे जानती थी कि सभी पुरुष कहां खड़े हैं।

a1vendingcontent यूजर ने लिखा कि आंखों पर पट्टी बांधकर अपने आदमी को खोज निकालने में उसे 6 सेकंड का समय लगा। आप में से कुछ को 20 मिनट लगे होंगे और फिर भी नहीं खोज पाए होंगे। pritheshsalian यूजर ने लिखा कि वह गर्व और शर्मिंदगी दोनों साथ में महसूस कर रही थी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये खेल तो मजेदार है लेकिन किसी और को इसने अपना पति समझकर पकड़ लिया होता तो क्या होता?