दुनिया में तमाम तरह के अजूबे होते रहते हैं। झारखंड के रांची में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर्स ने बताया कि महिला और बच्चे स्वास्थ हैं लेकिन बच्चों की कड़ी निगरानी की जा रही है क्योंकि समय से पहले ही उनका जन्म हुआ है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है।
महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म
झारखंड की रांची के रिम्स में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम तक है। नवजात बच्चों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। इसकी जानकारी RIMS की तरफ से ट्वीट कर दी गई है।
RIMS की तरफ से किया गया ट्वीट
रांची रिम्स की तरफ से पाँचों बच्चों की तस्वीर शेयर कर लिखा गया, “रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चें NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।” इस खबर सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है तो कुछ लोगों ने माँ-बाप को शुभकामनाएं दी हैं।
एक यूजर ने लिखा – ‘अद्भुत अकल्पनीय अविश्वसनीय साक्षात चमत्कार! झारखंड के सबसे बडे़ सरकारी अस्पताल में एक देवी ने दिये 5 बच्चों को जन्म सभी 5 बच्चे रिम्स अस्पताल की निगरानी में हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भगवान से कामना करता हूँ।’ वीके गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा – ‘कैसे पालेगी इसकी मां, इन बच्चों की जिम्मेदारी झारखंड सरकार को लेनी चाहिए। इनके परिवार को आर्थिक मदद मिलना चाहिए।’
@fatahmobile यूजर ने लिखा कि अल्लाह जिसे नवाजता है, एक ही बार में घर भर देता है। लेकिन कुछ कम अक्ल के लोगों को क्या पता कि बच्चे पैदा इंसान की मर्जी से पैदा नहीं होते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सभी ठीक हो, भगवान से यही कामना है लेकिन पांच बच्चियों को पालने की शक्ति इन्हें मिले।