Woman Dance Viral Video: इंटरनेट पर आएदिन डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। यूजर्स इन वीडियोज को खूब पसंद भी करते हैं। शानदार डांस देखकर उनका मनोरंजन हो जाता है। इनदिनों भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला चार्टबस्टर सॉन्ग उई अम्मा पर जोरदार डांस करते दिख रही है। महिला के डांस वीडियो ने इंटरनेट की जनता को खुश कर दिया है।
यूजर्स ने महिला की जमकर की तारीफ
वीडियो जो हल्द्वानी में हुए होली मिलन की बताई जा रही है में दिख रहा है कि महिलाओं की मंडली बैठी हुई है। उसी बीच सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने एक महिला उई अम्मा गाने पर डांस कर रही है। जबकि अन्य महिलाएं उनके लिए चियर करते दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें – छत पर खेल रहा था छोटा बच्चा, तभी आ गए ढेर सारे लंगूर, खींचने लगे बच्चे की टोपी फिर…, Viral Video देख बढ़ जाएंगी धड़कनें
वीडियो को इंस्टाग्राम पर ruchi_dobiyal नाम की यूजर ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को चार मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में महिला के तारीफ की बाढ़ ला दी है।
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, “कौन कहता हैं के अपनी मर्यादा में रह के डांस नहीं हो सकता।” दूसरे यूजर ने कहा, “मुझे नहीं लगता 1-2 लोगों को छोड़ के कोई भी खुश होगा। इतनी जलन क्यों। मुंह देखने लायक है।”
तीसरे यूजर ने लिखा, “साड़ी में इतना अच्छा डांस। कमाल है। भारतीय नारी जिंदाबाद।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “रियल सॉन्ग से भी ज्यादा अच्छा लगा ये डांस देखकर।”
गौरतलब है कि बीते दिनों भी एक दुल्हन के डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे के साथ बिंदास डांस करते दिख रही थी। लाल रंग के लहंगे में दुल्हन कोट-पैंट पहने अपने दूल्हे के साथ बॉलीवुड के मशहूर गाने चुनरी-चुनरी पर डांस करते दिख रही थी। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…