सोशल मीडिया पर मेट्रो और ट्रेन में डांस के कई वीडियो वायरल हुए, कई बार विवाद भी खड़ा हुआ। हालांकि अब हवाई जहाज के अंदर लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की जहाज के अंदर गलियारे में खड़े होकर डांस कर रही है। जबकि उसके पीछे कई पैसेंजर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने लड़की को ट्रोल कर दिया।
हवाई जहाज में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की हवाई जवाज के अंदर गलियारे में खड़े होकर डांस कर रही है। कई यात्री अपना सामान लेकर लड़की के हटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं लड़की ‘मिलन की जल्दी है, प्लेन की धीमी है रफ्तार.’ गाने पर डांस कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग लड़की को ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
अंशु नाम के यूजर ने लिखा कि लगता है कि पहली बार प्लेन देखा है। आनंद नाम के यूजर ने लिखा कि एक साल तक फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम किया लेकिन कभी भी ऐसे नमूनों से पाला नहीं पड़ा। संकल्प सिन्हा नाम के यूजर ने लिखा कि कैसे नामुने लोग आ जाते हैं। अब इनको समझाओ तो फेमिनिज्म जग जाएगा, कहेंगी कि मेरी जिंदगी मेरी पसंद। क्या यह बहुत ज्यादा नहीं है?
एक यूजर ने लिखा कि अगर मैं इसके पीछे होता तो धक्का मार दिया होता। भास्कर नाम के यूजर ने लिखा कि अरे वो फ्लाइट है ट्रेन नहीं, कोई इसे समझाओ भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो कानूनन अपराध है। इस पर कार्रवाई भी हो सकती है। एक यूजर ने लिखा कि मुझे तो सबके सामने फोटो लेने में भी शर्म आती है, यहां लोग कैमरे पर पूरी जिन्दगी जी रहे हैं।
बता दें कि इस वीडियो को @shibakhan412 यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे 14 मिलियन लोगों ने देखा है जबकि 707,790 लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने महिला शीबा खान को रास्ता रोकने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया और फ्लाइट में रील बनाने को अपराध बताया।