आपने चीते की फुर्ती के कई किस्से सुने होंगे। बाघ, चीते और शेर को जंगल का सबसे खूंखार जानवर कहा जाता है, ये शिकार करने में माहिर होते हैं लेकिन इन्हें भी कभी-कभी हार का सामना करना पड़ता है। चीते के शिकार का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें शिकारी चीते को ही एक मगरमच्छ अपना शिकार बना लेता है।

मगरमच्छ ने किया चीता पर हमला

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई चीते एक तालाब पर पानी पीने के लिए पहुँचते हैं। एक चीता आराम से पानी पी रहा था तभी धीरे-धीरे पानी के अंदर से ही एक मगरमच्छ बाघ तक पहुंच जाता है और बाघ पर हमला कर देता है। बाघ ने भागने की कोशिश की लेकिन यहां उसे हार का सामना करना पड़ा और मगरमच्छ बाघ को अपने जबड़े में जकड़ लेता है।

शिकारी खुद हो गया शिकार

बाघ छटपटाते हुए मगरमच्छ से छूटने की तमाम कोशिश करता है लेकिन मगरमच्छ उसे लेकर पानी के अंदर चला जाता है। कुछ देर तक तो बाघ की हलचल पानी में दिखाई देती है लेकिन कुछ ही देर में पानी शांत हो जाता है। मतलब मगरमच्छ ने शिकार करने वाले चीते को ही अपना शिकार बना लिया था।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @TerrifyingNatur यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे अब तक सात लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो के जवाब में एक यूजर ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बाघ पानी के अंदर से मगरमच्छ का शिकार करके निकल रहा है। इस वीडियो को शेयर कर यूजर ने लिखा है कि हर बार ऐसा नहीं होता, कभी शिकारी भी शिकार बन जाता है और कभी शिकार भी शिकारी।

एक यूजर ने लिखा कि ये वही दुनिया हैं जहां हम रहते हैं। हम इसे व्यक्तिगत रूप से देख नहीं पाते लेकिन वास्तव में ये है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बेहद घातक हमला था, चीता को इस तरह देखकर मुझे बहुत दुःख हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जंगल में यह सब सामान्य है, वहां जिसका दांव चलता है वही हावी रहता है। कई लोगों ने इस वीडियो को बेहद डरावना भी बताया है।