सोशल मीडिया साइट एक्स-X पर ‘what’s wrong with India’ ट्रेंड आज सुबह से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह ट्रेंड मंगलवार शाम को शुरू हुआ था और अब तक इसपर 2.5 लाख से ज़्यादा पोस्ट आ चुकी हैं। ट्रेंड इतना ज़्यादा चर्चा में है कि भारत सरकार के नागरिक सहभागिता पोर्टल MyGovIndia ने भी इससे जुड़ी एक पोस्ट की है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह ट्रेंड क्या है और क्यों इतना वायरल है? हम इस आर्टिकल में आपको इस सवाल का जवाब देंगे।

क्या है ‘what’s wrong with India’ ट्रेंड?

इस ट्रेंड के शुरू किए जाने की वजह के पीछे झारखंड में 10 दिन पहले हुई स्पेनिश पर्यटक के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना है। इस मामले के सामने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था। खुद स्पेनिश पर्यटक ने एक वीडियो साझा कर बताया था कि कैसे उनके साथ दरिंदगी की इस वारदात को अंजाम दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि ‘what’s wrong with India’ ट्रेंड ऐसी और इस तरह की भारत में हुई घटनाओं को हाइलाइट करने के लिए ही शुरू किया गया है। सोशल मीडिया पर एक धड़ा यह भी कह रहा है कि यह ट्रेंड भारत की छवि को खराब करने के मकसद से शुरू किया गया है।

पिछले एक हफ्ते में सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट किए गए हैं जिनमें भारत को ‘रेप केपिटल’ तक कहा गया है। इस तरह के कई पोस्ट ‘what’s wrong with India’ ट्रेंड के साथ शेयर किए गए हैं।

यहां देख सकते हैं ऐसे पोस्ट्स :

भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या किया?

सोशल मीडिया पर जब यह ट्रेंड काफी वायरल हुआ तो भारत के सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस ही ट्रेंड का यूज कर जवाब देने का तरीका निकाला और अन्य देशों में हुए ऐसे ही मामलों को साझा किया।

ऐसा माना गया कि यह ट्रेंड भारत की छवि को खराब करने के लिए शुरू करवाया गया था और इसे बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया भी मिलती हुई दिखाई दी।

भारत सरकार के नागरिक सहभागिता पोर्टल MyGovIndia ने भी एक्स पर एक साझा की है। जिसमें भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है।