भारत ICC Mens World Cup हार गया है। गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में खेले गए इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने ट्राफी अपने नाम कर लिया है। भारत की हार से सोशल मीडिया पर कुछ लोग दुःख जता रहे हैं, वजहें गिना रहे हैं तो कुछ ऐसी भी हैं जिनका कहना है कि ये खेल है, हार जीत लगी रहती है।

भारत को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर पनौती शब्द का जिक्र व्यक्ति विशेष को ट्रोल किया जा रहा है। राजनीति दल से जुड़े लोग और कुछ X यूजर ‘पनौती’ का जिक्र कर रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पनौती का मतलब क्या होता है? आइये जानते हैं कि आखिर पनौती का मतलब क्या है।

पनौती शब्द को नकारात्मक माना गया है। जब कोई काम बनते बनते बिगड़ जाए तो किसी इंसान को वजह बताते हुए जिम्मेदार करार देते हुए ‘पनौती’ कह दिया जाता है। पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरा समाचार लाता है, इसीलिए इसे सकारात्मक शब्द नहीं कहा जाता है।

क्या होता है पनौती का मतलब?

पानी- पन(जैसे- पनबिजली, पनचक्की) + औती= पनौती; बाढ़। और पन (अवस्था- जैसे बचपन, दशा) + औती, पनौती; शनि की बुरी दशा का समय। दोनों ही स्थितियों में पनौती को मुसीबत और बुरा वक्त माना गया है। पनौती हमेशा निराशाजनक और बुरे वक्त के लिए उपयोग किया जाता है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए ICC world Cup फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट हराया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके। 240 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने 120 गेंदों में 137 रन बनाए, 4 विकेट खोकर ऑस्टेलिया ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारत को मिली इस हार ने क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया।