अमरोहा से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सैद नगली क्षेत्र में रात के समय शादी हो रही थी तभी कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। बारात आई स्वागत के बाद खाना-पीना हुआ, इसके बाद निकाह की रस्म होने वाली ही थी तभी उसी वक्त कथित प्रेमिका ने हंगामा कर दिया।
प्रेमिका भीड़ को हटाते हुए पहुंची औऱ दूल्हा का चेहरा देखते ही चिल्ला पड़ी कि यह मेरे मेरे मामा का बेटा है हमारा आठ सालों से संबंध हैं। इसके बाद फिर क्या था हंगामा मच गया। लड़की की बात सुनकर आस-पास मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
बारात हापुड़ के मूंदाफरा गांव से आई थी, सब सही चल रहा था कि प्रेमिका ने आकर हंगामा कर दिया। इसके बाद दूल्हे का वो राज खुल गया जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। लड़की की आवाज में दर्द औऱ बेबसी थी। वह भीड़ का सामना करते हुए स्टेज तक जैसे-तैसे पहुंची।
दूल्हे को देखकर वह चीख पड़ी। उसने दूल्हे से कहा पिछले आठ साल से मैं कौन हूं तेरे लिए? मुझसे वादे करके आज किसी और से निकाह करेगा? मेरी इज्जत का क्या होगा? शुरुआत में तो किसी को कुछ समझ नहीं आया मगर फिर लड़की की बातें सुनकर सभी लोग दंग रह गए। हालांकि फिर दूल्हा औऱ दुल्हन पक्ष के लोगों को सब समझ आ गया। इसके बाद लोगों के होश उड़ गए।
दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि जिस शख्स ने किसी की बेटी को धोखा दिया, हम उस पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। इसके बाद शादी नहीं हुई, बाराती बिना दुल्हन के ही लौट गए।
