बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का गुरुवार को जन्मदिन है। अभिनेता विनोद खन्ना ने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मो में काम किया और उनका फिल्मी सफर बहुत दिलचस्प रहा है। 6 अक्टूबर 1946 को जन्में विनोद खन्ना गुरुवार को 69 वर्ष के हो गए। ऐसे में सोशल साइट ट्विटर पर अपने खास पोस्ट्स के लिए मशहूर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भला कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी अपने चिरपरिचित अंदाज में विनोद खन्ना को जन्मदिन विश किया।
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विट में लिखा, “Today let’s drink Juice of Ganna. To wish Happy Birthday to Vinod Khanna.” यानी “आज गन्ने का जूस पियो और विनोद खन्ना को जन्मदिन विश करो।” उन्होंने लय को ध्यान में रखने हुए गन्ना और विनोद खन्ना को एक साथ रखा। ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी एक फोटो भी डाली जिसमें वो गन्ने का जूस पी रहे हैं। साथ ही एक्टर विनोद खन्ना की एक तस्वीर को भी पोस्ट किया। उनके इस ट्वीट पर सैकड़ों रिट्वीट और हजारों में लाइक्स मिले हैं।
बता दें कि वीरेंद्र सहवाग आए दिन ऐसे मजाकिया ट्वीट करते रहते हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने ट्विटर पर साथी बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के ट्विट पर चुटकी ली थी। दरअसल सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया था। सचिन ने लिखा, “टीम इंडिया को शानदार जीत और टेस्ट में नंबर 1 टीम बनने के लिए बधाई।” इसपर सहवाग ने लिखा था, “भगवान जी, कभी कभी कमेंटेटरों का भी प्रोत्साहित किया करो, हमारा भी मनोबल बढ़ जाएगा।”
Read Also: जब सहवाग ने सचिन को कहा, “IPL टीम के मालिक की कंपनी का प्रचार करना नहीं भूलते गॉड”
Today let's drink Juice of Ganna.
To wish Happy Birthday to Vinod Khanna. pic.twitter.com/eooPzFyXnO— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 6, 2016
सहवाग की विनोद खन्ना की दी गई इस मजाकिया विश पर आम यूजर्स भी अपना टैलेंट दिखाने से नहीं चूके। एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तानके प्रधानमंत्री थे जिन्ना हैप्पीबर्थडे टू विनोद खन्ना।”
Read Also:
https://twitter.com/hariompainter/status/783901393782394881
वहीं इसी लय को आगे बरकरार रखते हुए एक और यूजर ने लिखा, “ये है अन्ना, 24 घंटे चौकन्ना”
ye hai Anna 24 ghante Chaukanna pic.twitter.com/JGfFWDh13T
— Kachra Peti (@kachra_peti) October 6, 2016