भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कप्तान विराट ने बुधवार (6 जून, 2018) रात पत्नी अनुष्का शर्मा संग यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस संग जिम करते हुए नजर आ रहे हैं। करीब तीस सेकंड के इस वीडियो में अनुष्का दौड़ रही हैं और विराट उनका वीडियो बना रहा हैं। इसमें विराट कह रहे हैं कि strength और mobility के लिए एक और सेशन कर रहे हैं। अनुष्का उनसे ज्यादा कार्डियो कर सकती हैं और वो काफी मजबूत हैं। इसी के साथ विराट ने लिखा है कि एक साथ ट्रेनिंग और भी बेहतर होता है।

हालांकि विराट वीडियो शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स ने उनकी दाढ़ी को लेकर जमकर तंज कसा है। अनिल कमेंट कर लिखते हैं, ‘भाई आपकी दाढ़ी में खुजली हो रही है एक बार बना डालो।’ एक कमेंट में लिखा गया कि विराट अनुष्का से डरे हुए लग रहे हैं। एक यूजर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए लिखते हैं कि इस बार इंग्लैंड में धमाल मचाना है। सत्या लिखते हैं, ‘भाभी के साथ जिम, ग्रेट।’ विशाल लिखते हैं, ‘दोनों बहुत सुंदर दिख रहे हैं।’ दीप कोहली को सलाह देते हुए लिखते हैं, ‘कोहली पाजी एक पति को अपनी पत्नी से प्रतियोगिता नहीं करने चाहिए क्योंकि इसमें पति को हार का ही सामना करना पड़ता है।’

एक यूजर्स लिखते हैं कि वह आज तक नहीं समझ पाए कि विराट और अनुष्का में खुशनसीब कौन है। क्योंकि विराट क्रिकेट में चोटी के स्टार हैं और अनुष्का बॉलीवुड की रानी है। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा हाल में अमेरिका लौटी हैं। विदेश में वह ‘जीरो’ की शूटिंग में बिजी थीं। विराट भी धीरे-धीरे अपनी गर्दन की चोट से उबर रहे हैं।