एक लंबे लव अफेयर के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली औऱ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी रचा ली। विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी में स्थित आलीशान होटल बोर्गो फिनोशिएटो में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिये। जहां इन दोनों की शादी को लेकर इनके फैंस में सस्पेंस बना हुआ था वहीं सोमवार रात 9 बजे के करीब अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर इस सस्पेंस को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। दोनों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर और एक जैसे ही मैसेज के साथ दुनिया को बताया कि हम दोनों एक दूजे के हो चुके हैं। जैसे ही विराट और अनुष्का यानि विरुष्का ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, बधाई देने वालों का तांता लग गया। दोनों को उनके चाहने वालों और जानकारों ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट को रिट्वीट ,लाइक फेवरेट और कमेंट करते हुए विश किया। देखते ही देखते कोहली और अनुष्का दोनों के पोस्ट वायरल हो गए।
एक ही वक्त पर शेयर किये गए शादी के इस पोस्ट में विराट कोहली ने अनुष्का को मात दे दी है। दरअसल कोहली के ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट को अनुश्का के पोस्ट से बहुत ज्यादा लाइक्स औऱ फेवरेट मिले हैं। ट्विटर पर कोहली के पोस्ट को अब तक लगभग 89 हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वहीं अनुष्का के पोस्ट को 58 हजार बार रिट्वीट किया गया है। कमेंट्स के मामले में भी विराट आगे हैं। विराट के ट्वीट पर 79 हजार कमेंट्स आ चुके हैं तो वहीं अनुष्का पर 41 हजार।
Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/aobTUwMNAK
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2017
Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/Scobdiqk7l
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2017
इंस्टाग्राम पर भी कोहली अपनी बेगम से काफी आगे निकल गए हैं। इंस्टा पर अनुष्का के पोस्ट को लगभग 32 लाख लाइक्स मिले हैं। विराट कोहली इंस्टा पर अनुष्का से लगभग 10 लाख लाइक्स से आगे हैं। विराट के पोस्ट को 42 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि विराट कोहली का ये शादी वाला ट्वीट साल 2017 में भारत में सबसे ज्यादा रिट्वीट होने वाला ट्वीट बन गया है। इससे पहले भारत में इस साल किसी का ट्वीट इतना ज्यादा रिट्वीट नहीं हुआ है।
