विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नवविवाहित जोड़ी ने मंगलवार रात फिल्म और खेल जगत के अपने दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। इस स्टार जोड़े ने लोअर परेल के सेंट रेगिस पांच सितारा होटल में अपने दूसरे रिसेप्शन की मेजबानी की। कार्यक्रम में शिरकत करने वाली क्रिकेट और खेलों की बड़ी हस्तियों में अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, साइना नेहवाल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमरा, संदीप पाटिल, रविचंद्रन अश्विन जैसे कई नाम शामिल थे। वहीं मनोरंजन जगत से शाहरुख खान, एश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत, करन जौहर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, अभिजात जोशी, अनुपमा चोपड़ा, रमेश तौरानी, बमन ईरानी और कुछ अन्य लोग शामिल थे। हाई-प्रोफाइल मेहमानों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी।

विरुष्‍का के रिसेप्‍शन में परिवार के साथ अमिताभ बच्‍चन भी पहुंचे। रेखा ने भी विराट-अनुष्‍का की खुशी में शिरकत की। अमिताभ और रेखा का इतिहास जानते हुए फैंस को उम्‍मीद थी कि शायद दोनों का आमना-सामना होगा, मगर अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

virat kohli, anushka sharma, virushka, virat, anushka, virat anushka reception, virat reception, anushka reception, virushka, virushka reception photos, virushka wedding reception pictures
अनुष्का और कोहली की 26 दिसंबर की पार्टी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के स्टार्स का मेला दिखाई दिया। क्लिक कर देखें तस्‍वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिसंबर को कोहली और अनुष्‍का से मुलाकात की थी। मोदी ने दोनों को शादी की बधाई दी थी। इस दौरान पति-पत्नी के साथ विराट के भाई विकास भी मौजूद रहे।

https://twitter.com/ViratCrew/status/945689537174310914

virat kohli, anushka sharma, virushka, virat, anushka, virat anushka reception, virat anushka mumbai, virat reception, anushka recption, virat anushka mumbai recption"
कोहली-अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे धोनी, शाहरुख, रेखा सहित क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियां, PHOTOS

विख्यात पंजाबी गायक गुरदास ने विराट कोहली और अुनष्का शर्मा को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी थीं। मान ने दोनों के रिसेप्शन पर ‘सजना वे सजना’ नामक गीत गाया था। मान ने पोस्ट किया, “मैं उन पर प्यार बरसाने आया था लेकिन उन्होंने मुझ पर प्यार बरसाया। मैं अपने दिल से दोनों को शुभकामनाएं देता हूं कि भगवान इन्हें सभी प्रकार की नकारात्मकता से बचा कर रखे। आप दोनों की उम्र लंबी हो, विराट और अनुष्का।”

https://twitter.com/RanbirKapoorFC/status/945708626039025664