दिल्ली की मेट्रो में दो लड़के अजीब तरह का डांस करते हुए देखे गए। इस डांस को देखकर वहां बैठे लोग काफी चौंक गए। लेकिन धीरे-धीरे वे ही लोग उस डांस को काफी एंज्वॉय करने लगे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, यह वीडियो दिल्ली विश्वविद्यालय के मेट्रो स्टेशन पर बनाई गई है। इस वीडियो को दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक लड़के ने ही बनाया था। यह वीडियो जिसने बनाया उसका नाम अभिषेक डोंड्रियाल है। वह 19 साल का है और करोड़ीमल कॉलेज में पढ़ता है। जिल वक्त लोग बैठकर डांस का मजा ले रहे थे अभिषेक ने अपना फोन निकालकर वीडियो बना ली। उसने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर पर किया था। वीडियो को 24 घंटे में 1.5 लाख लोगों ने देख लिया था और इसे 3 हजार से ज्यादा लोग शेयर भी कर चुके हैं। वीडियो के साथ अभिषेक ने लिखा, ‘यह डांस विश्वविद्यालय से लेकर अगले स्टॉप यानी विधानसभा तक किया गया। पूरा कोच डांस को पसंद कर रहा था। मैंने न्यूयॉर्क में बने ऐसे वीडियो देखें हैं लेकिन इंडिया में मैंने यह पहली बार देखा।’
वीडियो में दिख रहे दोनों लड़के इंग्लिश गाने पर डांस कर रहे थे। जिस गाने पर दोनों ने डांस किया वह दुनियाभर में मशहूर म्यूजिशियन शीन पॉल और सिया ने गाया है। गाने का नाम ‘Cheap Thrills’ है। दोनों लड़के सीरियस मूड में बैठे लोगों को हंसाने के लिए मजाक भरा डांस कर रहे थे। दोनों ने ब्रेक डांस, नागिन डांस, भांगड़ा सब कुछ ट्राई किया। फेसबुक पर अभिषेक ने बताया था कि वह तो उन्हें नहीं जानता था लेकिन मेट्रो में मौजूद लोगों ने उनमें से एक का नाम हर्ष बेनिवाल बताया था। हर्ष पहले भी ऐसी कई शॉर्ट वीडियो बना चुका है। वह ‘हंस ले’ इंडिया नाम से एक वीडियो चैनल भी चलाता है। वहीं हर्ष ने भी इस बात को माना कि डांस कर रहा शख्स वही था। उसने बताया कि वीडियो में उसके साथ डांस कर रहा शख्स उसका भाई था। हर्ष फिलहाल 20 साल का है। वह आईपी यूनिर्सिटी में पढ़ता है। वह अभी थर्ड ईयर में है।
Read Also: ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
देखिए वीडियो-
https://youtu.be/Aby5W-oNhQA