बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता विनोद खन्‍ना का गुरुवार (27 अप्रैल) को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन के बाद बॉलीवुड समेत हर ओर से शोक संदेशों की बाढ़ सोशल मीडिया पर देखने को मिली। बहुत से यूजर्स ने हिंदी सिनेमा के बेमिसाल अभिनेता को सलाम किया। मगर कुछ लोग ऐसे भी रहे, जिन्‍हें शहीदों से ज्‍यादा एक बॉलीवुड सितारे को महत्‍व मिलना पसंद नहीं आया। ट्विटर यूजर्स के एक धड़े ने उरी, पठानकोट, कश्‍मीर और सुकमा की याद दिलाते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है कि देश दो दिन में ही शहीदों को भूल गया। शशांक ने लिखा, ”विनोद खन्ना जी के लिए देश शोक मे है। पर उरी, सुकमा, कुपवाड़ा जैसे हमलो के लिए शोक नही होना चाहिए। उनकी मौत का बस “बदला” चाहिए।” पुष्‍पेंद्र भारद्वाज ने कहा, ”विनोद खन्ना के आगे शहीदों की खबर पड़ी छोटी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे तो सही बात है जो बिकता है, वही दिखता है।” वीपी सिंह ने लिखा, ”शहीदों से ज्यादा…विनोद खन्ना को श्रृद्धांजलि दी जा रही है…मेरा भारत महान।” अविंद सिंह ने ट्वीट किया, ”प विनोद खन्ना के लिए रो रहे हो जिसने पूरी दुनिया देखी और सफलता हासिल की। उनके बच्चे भी बडे हैं लेकिन हमारे देश के सपूत जिन्होंने पूरी दुनिया भी नही देखी, और उनके बच्चे भी छोटे हैं। बच्‍चों को पता नही कि उनको बिना पिता के कन्धे के सहारे आगे बढना है।”

https://twitter.com/VPSGZB/status/857575063561883649

https://www.youtube.com/watch?v=ldi-7LHPt4M

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्वीट किया, “विनोद खन्ना को एक लोकप्रिय अभिनेता, समर्पित नेता और एक बेहतरीन इंसान के रूप में हमेशा याद रखेंगे। उनके निधन से दुखी हूं।” इस पर यूजर्स ने उन्‍हें ट्रोल किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विनोद खन्ना को बेहद प्रतिभाशाली, प्रशंसित अभिनेता और सांसद बताया और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। खन्ना के निधन पर दुख व्यक्त करने वाले नेताओं में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शामिल हैं।

खन्ना पंजाब में गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद थे। वह इस सीट से चौथी बार सांसद थे। वर्ष 1969 में छोटी भूमिकाओं से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने इसके बाद कई सफल फिल्में दीं।

बॉलीवुड में उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘इंसाफ’, ‘परवरिश’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘चांदनी, द बर्निग ट्रेन’ तथा ‘अमर, अकबर, एंथनी’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

विनोद खन्‍ना से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें