UPSC के लोकप्रिय कोच डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने शादी को लेकर राज शमानी के पॉडकास्ट में ऐसी बात कही कि उसका क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के क्लिप को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोगों ने शादी को दिए गए बयान वाले क्लिप पर काफी कमेंट भी किया है। इसे लेकर अब बहस भी छिड़ गई है। चलिए बताते हैं कि UPSC कोच विकास दिव्यकीर्ति ने शादी को लेकर ऐसा कह दिया कि भूचाल ही आ गया है।

राज शमानी के पॉडकास्ट में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने अनुशासन, रिश्तों, आत्मसम्मान और आधुनिक शादी की अवधारणा पर अपना राय रखी। 12th फेल फिल्म में UPSC शिक्षक के रूप में नज़र आ चुके दिव्यकीर्ति ने कहा कि सफलता पाने के लिए सबसे ज़रूरी आदत अनुशासन है। उन्होंने आगे कहा कि अनुशासन के कई रूप होते हैं जैसे- धैर्य, मेहनत और सब्र। उनके अनुसार, UPSC परीक्षा में सफलता पाने के लिए जीवनशैली से अधिक महत्व निरंतरता का है। उन्होंने आगे कहा, “कुछ अभ्यर्थी सुबह 4 बजे उठकर IAS बन जाते हैं और कुछ रात 4 बजे सोकर भी, अनुशासन हर तरीके में मौजूद है।” इसके बाद उन्होंने शादी को लेकर कहा वो अब वायरल है।

शादी भी चैन से नहीं कर पा रहे बूथ स्तर अधिकारी? SIR ने दिया ऐसा वर्कलोड; हंसी से लोटपोट कर देगा वायरल वीडियो

Gen Z और Gen Alpha में शादी की रुचि घट रही

पॉडकास्ट में उन्होंने आगे यह भी कहा कि शादी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला है। आज की युवा पीढ़ी शादी के प्रति कम इच्छुक है, इससे आने वाले समय में शादी न करने का ट्रेंड और बढ़ेगा,”। यानी आने वाले समय में शादी की दरों में गिरावट देखने को मिल सकती है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि यह आधुनिक रिश्तों की बदलती सोच को दर्शाता है।

रिश्तों में भावनात्मक बनाम सामाजिक अपेक्षाएं

दिव्यकीर्ति ने कहा कि आज का युवक कई बार भावनात्मक जरूरतें और सामाजिक अपेक्षाएं इन दो विरोधाभासी दबावों के बीच फंस जाता है । उन्होंने कहा, “बहुत सफल या बहुत असफल लोगों में रिश्ते टूटने के मामले ज्यादा दिखते हैं। मध्यम स्तर पर रहने वाले लोग रिश्तों को इसलिए बनाए रखते हैं क्योंकि वे अकेलापन नहीं झेल सकते। बड़ी सफलता के बाद और सफलता से ठीक पहले रिश्ते अक्सर टूट जाते हैं। लेकिन जो लोग न बहुत ज़्यादा सफल होते हैं और न असफल, वे अपने रिश्तों पर ज़्यादा ध्यान देते हैं, क्योंकि वे अकेलापन बर्दाश्त नहीं कर सकते।”

भविष्य में कई रिश्ते लागत-लाभ पर आधारित होंगे

विकासवादी मनोविज्ञान पर बात करते हुए दिव्यकीर्ति ने बताया कि जीवनसाथी के चयन में तर्क नहीं, बल्कि जैविक प्रवृत्तियां अधिक प्रभाव डालती हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि आने वाले सालों में शादी की दरों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

क्यों यह चर्चा ट्रेंड में है?

UPSC अभ्यर्थी दिव्यकीर्ति की सलाह को महत्वपूर्ण मानते हैं। शादी, रिश्ते और आधुनिक जीवनशैली पर उनकी स्पष्ट राय युवाओं को रिलेटेबल लग रही है। पॉडकास्ट क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। लोग इस क्लिप पर काफी कमेंट कर रहे हैं। खैर, आपकी इसपर क्या राय है? बड़े प्यार से दूल्हे को पहनाई जयमाला, कुछ ही पल बाद देखा कुछ ऐसा शादी से कर दिया मना, बिना दुल्हन के ही लौटी बारात

आप भी देखें वायरल वीडियो-