मुंबई की एक शादी में शिरकत करने पहुंचीं एक्ट्रेस गरिमा गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गरिमा एक पार्टी में अपने हाथों में गिफ्ट लेकर कतार में खड़ी नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो मुंबई में पुलिस कमिश्नर के बेटे की शादी का है। शादी का निमंत्रण मिलने के बाद एक्ट्रेस दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने वहां पहुंची थीं। एक्ट्रेस गरिमा गोयल को मुंबई की शादी इतनी पसंद आई कि उन्होंने कैमरे के सामने दिल्ली में होने वाली शादी-पार्टियों की कई खामियां गिना दी।

इस वीडियो में गरिमा गोयल कहती हैं कि उन्हें यहां शादी में यह देखकर काफी अच्छा लगा कि निमंत्रण कार्ड पर जो समय दिया गया था दूल्हा-दुल्हन उसी समय के मुताबिक स्टेज पर पहुंच चुके थे। गरिमा आगे कहती हैं कि स्टेज तक जाने और दूल्हा-दुल्हन से मिलने के लिए यहां लाइन लगाई गई है जो एक सही व्यवस्था है। कतार में खड़े सभी लोग एक-एक कर दूल्हा-दुल्हन से मिल रहे हैं और उन्हें विशेज दे रहे हैं।

इसके बाद गरिमा गोयल दिल्ली में होने वाली शादियों की बात करती हुईं सुनाई दे रही हैं। गरिमा कहती हैं कि वो खुद भी दिल्ली की रहने वाली हैं। लेकिन दिल्ली में होने वाली शादियों में आने वाले मेहमानों के समय का ख्याल नहीं रखा जाता। बारात और दूल्हा-दुल्हन नाचते-नाचते रात 12 बजे स्टेज पर पहुंचते हैं। कई बार तो शादियों में आए मेहमान बिना वर-वधू से मिले ही लौट जाते हैं। गरिमा सिंह ने खुद बतलाया है कि वो एक एक्ट्रेस हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।