कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्थापना दिवस के मौके पर साथ में केक काटा था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब इस मौके का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। इसमें राहुल गांधी और मनमोहन केक काटते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में किसी नेता की आवाज भी है। जिसके कारण यह वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तेजी से शेयर किया जा रहा यह वीडियो कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके का ही है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी केट काटते दिख रहे हैं। लेकिन पीछे किसी शक्स की आवाज आती है। जो कह रहा है कि, ‘ये मीडिया को जाना चाहिए’। हालांकि इस आवाज को पहचानने का भी कई लोगों ने दावा किया।

फोटो सोर्स : Twitter

वहीं, यूजर्स ने राहुल गांधी को अपने हाथों से केक मनमोहन सिंह को खिलाने की सलाह दी। कइयों ने तो राहुल द्वारा मनमोहन को अपने हाथ से केक न खिलाना एरोगेंसी नजर आई। कुछ ने दोनों पार्टियों के नेताओं की तस्वीर पोस्ट कर तुलना की।

फोटो सोर्स : Twitter

बता दें कि, देश की सबसे पुराना राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस शुक्रवार (28 दिसंबर) को मनाया गया। इस खास मौके पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी समेत करीब सभी बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में झंडा भी फहराया और मनमोहन सिंह के साथ केट काटा। बता दें कि ये स्थापना दिवस कांग्रेस के लिए काफी खास है क्योंकि हाल ही में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें से 3 राज्यों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस जोश को बरकरार रखकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरना चाहती है।