मां बनना हर महिला के लिए खुशी की बात होती है। कभी-कभी बच्चे को जन्म देने के समय कुछ कॉम्प्लीकेशंस की वजह से महिलाओं का दिक्कत का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, कभी कुछ हैरान कर देने वाली चीजें भी सामने आती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया है। वायल वीडियो में जिस तरह से बच्चे की डिलीवरी कराई गई है उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक महिला को बच्चे को जन्म देने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद नर्स ने एक तरकीब निकाली और बच्चे को बाहर निकालने के लिए डांस (Twerk) की मदद ली।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला को बच्चों को जन्म देने में दिक्कत होने के बाद नर्स ने उसे एक हिप हॉप गाने पर डांस कराया। महिला लगातार गाने की धुन पर अपनी कमर हिला रही थी। हालांकि वीडियो में यह नहीं दिखाया गया है कि महिला ने बच्चे को कैसे जन्म दिया। यह वीडियो कहां का है इस बात का पता नहीं चल सका है। साथ ही महिला के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मीडियाटेकआउट द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को 24 घंटे से कम समय में 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया और 7 सात हजार से अधिक ने इसे शेयर किया है।

गौरतलब है कि डिलीवरी को लेकर पहले भी कई अजीबोगरीब तरीके के मामले सामने आ चुके हैं। इसी महीने यूपी के कानपुर देहात इलाके में एक महिला ने बैंक की लाइन में खड़े रहने के दौरान बच्चे को जन्म दिया था। बाद में पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकारी के मुताबिक महिला सुबह से बैंक की लाइन में खड़ी थी। अचानक 4 बजे जब वह बैंक के काउंटर के पास पहुंची तब उसे अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उसे जमीन पर लिटा दिया। उसने एक बच्चे को जन्म दिया। साल 2000 में में अफ्रीका के मोज़ाम्बिक में आये बाढ़ में फंसे एक परिवार की महिला को बच्चा पैदा करने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ा। इस बहादुर मां ने पेड़ की डाल को मजबूती से पकड़ रखा था। बेटी के पैदा होने के कुछ देर बाद ही साउथ अफ्रीकन हेलीकाप्टर क्रू ने उन्हें बचाया।

देखिए वीडियो: