सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिख रहा है वो किसी को भी परेशान कर सकता है। दरअसल वीडियो में एक शख्स दो लड़कियों को परेशान कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स लड़की को जंगल में खींच ले जाता है और उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। ये शख्स उस लड़की का बलात्कार करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित लड़की के साथ एक और लड़की है जो उसे बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि इन दोनों की कोशिश बेकार दिख रही है क्योंकि वह शख्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।  ये शख्स उस लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ने लगता है। वीडियो में दोनों लड़कियों के चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। दोनों उस लड़के से उन्हें छोड़ देने के लिए हाथ पैर जोड़ रही हैं। लड़कियों के रोने-चिल्लाने के बाद भी वह शख्स अपनी गलत हरकतें जारी रखता है। वीडियो देख लगता है कि उस शख्स के साथ कोई और भी है जो वीडियो बना रहा है।

वीडियो में लड़के का चेहरा साफ दिख रहा है। वीडियो देख ये पता नहीं चल पा रहा है कि ये घटना कहां की है और कब की है। हालांकि इस वीडियो को पिछले कुछ दिनों से शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि ये घटना केरल की है। आपको बता दें कि जनसत्ता.कॉम किसी भी हाल में इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस वीडियो को देख लोगों की काफी तीखी प्रक्रियाएं आ रही हैं। लोग लिख रहे हैं कि इस तरह की हरकत करने वालों को बीच चौराहे पर फांसी लगा देनी चाहिए। वहीं बहुत से लोग ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर देश में ये हो क्या रहा है। वहीं कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि ऐसा करने वाला इंसान तो किसी हाल में नहीं हो सकता है। बहुत से यूजर्स तो ऐसे भी हैं जो इस घटना को साम्प्रदायिक रंग दे रहे हैं।