भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक लाइव डिबेट शो में कांग्रेस नेता को रावण कह दिया। संबित पात्रा इतने भड़क गए कि उन्होंने कांग्रेस नेता को हिंदुओं का हत्यारा तक कह डाला। दरअसल शुक्रवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की कोशिशों में लगे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कांग्रेस शासन में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वर्कर्स के हत्यारों को पाताल से भी ढूंढकर जेल में डालेंगे। अमित शाह के इसी ऐलान पर हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़ 18 पर एक डिबेट शो रखा गया था। इस लाइव शो में बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा मौजूद थे तो वहीं कांग्रेस की तरफ से अखिलेश प्रताप सिंह पार्टी का पक्ष रखने के लिए डिबेट में शामिल थे।
डिबेट में अमित शाह के ऐलान पर चर्चा में कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह की मुस्कुराने लगे। उन्हें हंसता देख संबित पात्रा नाराज हो गए। संबित कहने लगे कि, ‘आप मेरे बड़े भाई जैसे हैं लेकिन मैं आपको वार्निंग देता हूं। हम लोग राजीव गांधी या इंदिरा गांधी की मौत का कभी मजाक नहीं बनाते हैं।’ संबित ने आगे कहा कि, ‘ये बेहद संवेदनशील मामला है। हमारे कार्यक्रता मारे गए और आप हाहा हाहा करके हंस रहे हैं। हमारे 26 कार्यकर्ता मारे गए और आप रावण की तरह हंस रहे हैं।’
संबित को इस तरह से बोलता देख कांग्रेस नेता औऱ मुस्कुराने लगे और पूछने लगे कि आजादी की लड़ाई के वक्त कहां थे बीजेपी वाले। इस सवाल पर संबित पात्रा और भड़क गए। संबित कहने लगे कि जब कर्नाटक के चुनाव परिणाम आएंगे तो आप लोगों को पता चल जाएगा। पात्रा ने कांग्रेस नेता को दशानन नाम देते हुए कहा कि आप लोग हिंदुओं के दुश्मन हो। देखें दोनों नेताओं में तीखी बहस।
#AarPaar। देश में कांग्रेस का समय समाप्त है @sambitswaraj। @AMISHDEVGAN के साथ देखिए देश की सबसे बड़ी बहस #AarPaar pic.twitter.com/yQ9tYyWJei
— News18 India (@News18India) March 30, 2018
