बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने शनिवार को अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया। दिल्ली में एक फंक्शन में शिरकत करने पहुंचे युवाओं को गाते देख खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर चढ़कर लग जा गले..गाने लगे। कुद विजय गोयल ने अपने हुनर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल दिल्ली के मार थोमा चर्च द्वारा क्रिसमस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री विजय गोयल को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का एक वीडियो विजय गोयल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए विजय गोयल ने लिखा कि युवाओँ को मधुर गीत गाते देख खुद को नहीं रोक पाया, कई वर्षों बाद मंच पर गाने का मौका मिला।
कल एक कार्यक्रम में युवाओं को मधुर गीत गाते देख खुद को रोक नहीं पाया, कईं वर्षों बाद मंच पर गाने का मौका मिला.. pic.twitter.com/DEYad9VCKJ
— Vijay Goel (मोदी का परिवार) (@VijayGoelBJP) December 17, 2017
विजय गोयल ने एक युवा महिला सिंगर के साथ मंच साझा किया। दोनों ने हिंदी बॉलीवुड फिल्म वो कौन थी का मशहूर गीत लग जा गले कि फिर ये हंसीं रात हो ना हो.. गाया। गोयल द्वारा गाए गाने की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

