Kannauj Girls Wedding: हमारे देश में शादी का मतलब एक लड़का और एक लड़की का जीवन भर का रिश्ता। परिजन धूमधाम से अपने बेटे-बेटियों की शादी कराते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोनों लोग पूरे जीवन साथ रहेंगे। आमतौर पर तो ऐसा ही होता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एकदम हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
दोनों की शादी का वीडियो हो रहा वायरल
कन्नौज में दो लड़कियों ने शादी कर ली। 4 साल तक चले अफेयर के बाद दोनों ने बीते 25 नवंबर को घरवालों की रजामंदी के बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों एक लड़की दूल्हा तो दूसरी लड़की दुल्हन के लिबास में दिख रही है। दुल्हन के लिबास में खड़ी लड़की काफी इमोशनल नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें – यही देखना बचा था! एक महिला के दो पति, दो भाइयों से शादी, दो मंगलसूत्र…; Viral Video में कहा- हम साथ खाते, साथ सोते और…
हालांकि, कहानी केवल इतनी ही नहीं है। दोनों की लवस्टोरी फिल्मी है। वहीं उनकी शादी के फैसले तक पहुंचने का सफर एकदम इंट्रेस्टिंग है। दरअसल, बात साल 2020 की है। शहर के सरायमीरा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की शहर के ही एक ज्वेलरी शॉप पर गई थी। वहां उसकी मुलाकात दुकान के मालिक की बेटी से हुई। तभी उन दोनों को ये पता नहीं था कि ये मुलाकात क्या रंग लाने वाली है।
यह भी पढ़ें – सुहागरात पर दुल्हन ने मांगी बीयर, गांजा और…, तीसरी डिमांड सुन हिल गया पति, असली चेहरा आया सामने तो पकड़ लिया माथा
इस मुलाकात में दोनों की जान पहचान हो गई। कुछ समय बाद दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए। फिर दोनों ने बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।
सात लाख रुपये खर्च करके कराया लिंग परिवर्तन
हालांकि, दोनों लड़कियां ही थीं, ऐसे में समाज क्या कहेगा ये ख्याल उनके दिमाग में आने लगा। ऐसे में सराफा कारोबारी की बेटी ने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया और सात लाख रुपये खर्च करके अपना लिंग परिवर्तन करा लिया।
सराफा कारोबारी की बेटी के अब तक तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। चौथा ऑपरेशन होना बाकी है। हालांकि, इससे पहले उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है, जिसका फोटो वीडियो खूब वायरल हो रहा है।