उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, हमीरपुर के रहने वाले 48 साल का अंधेड़ व्यक्ति शादी ना होने पर बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। ऐसे में उसने ऐसा कदम उठाया, जो आप जल्दी सोच ही नहीं सकते। शादी न होने से परेशान हुए व्यक्ति ने किन्नर से सात फेरे ले लिए।

व्यक्ति ने किन्नर से की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्रपाल सिंह नाम का एक शख्स 48 साल का हो गया था लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वह बहुत परेशान हो गया था। उसने अपनी शादी के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन कुछ हो नहीं पाया। ऐसे में उसने गांव के ही एक मंदिर में किल्लर बिल्लो रानी से शादी कर ली। छत्रपाल सिंह ने यह शादी बहुत धूम-धाम से की।

इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई थी। पुरोहित पं. ओमप्रकाश ने विवाह के मंत्रों का उच्चारण करना शुरू किया तो लोगों ने खुशी से इस अनोखे रिश्ते को स्वीकार करते हुए विवाहित जोड़े को बधाई दी। वहीं, छत्रपाल सिंह ने बिल्लो रानी के मांग में सिंदूर भरने के बाद खम्भे के फेरे लगाए। छत्रपाल और बिल्लो रानी की शादी में नाते-रिश्तेदारों के अलावा ग्रामीण भी शामिल हुए।

शादी के बाद छत्रपाल सिंह ने अपने घर पर खाने का आयोजन रखा और इस कार्यक्रम में लोगों ने डीजे की धुन पर खूब ठुमके लगाए। छत्रपाल सिंह और बिल्लो रानी इस शादी से बेहद खुश हैं। इन दोनों का मनाना का है कि वह दोनों एक-दूसरे के लिए एकदम फिट हैं। उनका रिश्ता बहुत अच्छा चलेगा। गौरतलब है कि इस शादी की बात सुन हर कोई चकित हो गया था।

पुरोहित पंडित ओमप्रकाश ने बताया कि नाथूराम सिंह के छोटे बेटे की शादी किन्नर के साथ सभी विधि विधान के साथ सम्पन्न कराई गई है। मिट्टी के खंभे के सात फेरे लेने की रस्म भी पूरी कराई गई है। बताया कि अब ये दोनों एक दूसरे के लिए हो चुके हैं।