झारखंड के देवघर जिले के एयरपोर्ट पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और सांसद एवं भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी हैं। निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर देवघर एयरपोर्ट के ATC बिल्डिंग में जबरन घुसने का आरोप है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात एक अफसर ने लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
देवघर डीसी ने किया ट्वीट
इस मामले पर देवघर डीसी ने ट्वीट कर लिखा कि देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन एवं ATC बिल्डिंग के अन्दर बिना किसी अनुमति के यात्रियों के प्रवेश को लेकर उपायुक्त कार्यालय को पत्र मिला है। इस संबंध में देवघर एयरपोर्ट में सम्पूर्ण सुरक्षा प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई दिनांक 31.08.2022 को एक चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट लगभग 13:05 बजे पहुंची, जहां इनको रिसीव करने के लिए अत्यधिक संख्या में लोग शामिल थे।
ATC में घुसने पर देवघर डीसी का एक्शन
डीसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि देवघर एयरपोर्ट में सम्पूर्ण सुरक्षा प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई दिनांक 31.08.2022 को एक चार्टर्ड प्लेन दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट लगभग 13:05 बजे पहुंची, जहां इनको रिसीव करने के लिए अत्यधिक संख्या में लोग शामिल थे। C.C.T.V. अवलोकन में पाया कि ATC बिल्डिंग में दिनांक 31.08.2022 को घटना के वक्त यात्रियों के अलावा कई अन्य व्यक्ति भी ATC बिल्डिंग में सुरक्षा मापदण्डो का उल्लंघन करते हुए प्रवेश किये थे। उपायुक्त कार्यालय द्वारा राज्य सरकार के उड्डयन विभाग को सूचित करते हुए कार्रवाई हेतु पत्र भेज दिया गया हैं। इस पर सांसद निशिकांत दुबे ने जवाब दिया है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का जवाब
निशिकांत दुबे ने कहा कि यह एक अपराधी का अंदाज है जो जबरदस्ती बिना अनुमति के सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसता है। आप एयरपोर्ट के अंदर किस हैसियत से गए? आपको CCTV देखने की इजाजत किसने दी ? आप फरषटाईया गए हैं, मुख्यमंत्री की चमचागीरी करिए व मस्त रहिए। सोशल मीडिया पर डीसी देवघर और सांसद के बीच वार पलटवार पर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अभय मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा कि DC साहब को राजनीति में रहना चाहिए, हेमंत सोरेन आपको मंत्री ज़रूर बना देते? बोलबम के भक्तो से DC साहब पूछते हैं कि आप कौन से पार्टी में हो? अभिषेक यादव ने निशिकांत दुबे को जवाब देते हुए लिखा कि डीएम साहब की भाषा देखिए और इनकी भाषा देखिए, साफ पता चल जाएगा कौन फरषटाईया गया है। DM साहब अपने पद की गरिमा को समझ रहे हैं पर आप समझ रहे हैं क्या?
जेपी गौतम नाम के यूजर ने लिखा कि सत्ता और धर्म का नशा इनके सिर चढ गया है, यह लोग इतने बेशर्म हो चुके हैं कि हमेशा कानून की धज्जियां उड़ाते हैं, कानून के द्वारा इनका इलाज जरूरी है मौका है इलाज पूरा करें। विजय कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि अपनी बड़ी गलती छुपाने के लिए आप दूसरों की गलती खोज रहे हैं। वो DM हैं देवघर के, आप से अधिक कानूनी अधिकार है।