बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म रईस 25 जनवरी को रिलीज हुई। एनालिस्ट्स के अनुमान की बात करें तो फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा ‘धंधा’ करने की उम्मीद है। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ का मुकाबला रितिक रोशन की मूवी ‘काबिलट से है। इस कलेक्शन वॉर में कौन जीतेगा। इसका पता तो आने वाले कुछ समय में चल जाएगा। यह फिल्म डायलॉग के मामले में पहले ही खुद को साबित कर चुकी है। फिल्म के डायलॉग्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के दो डायलॉग “अम्मीजान कहती थी…” और “बनिये का दिमाग” काफी चर्चा में हैं। ट्विटर पर भी शाहरुख की फिल्म और उनके डायलॉग्स को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म के डायलॉग अम्मीजान कहती थी… को लेकर ट्विटर पर यूजर्स फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं।
शाहरुख खान के फिल्म रईस एक क्राइम एंड ड्रामा फिल्म है। जिसे निर्देशक राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया है। प्रोड्यूसर गौरी खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर ने फिल्म का प्रोडक्शन किया है और इसे लिखा है राहुल ढोलकिया, हरित मेहता, आशीष वासी और नीरज शुक्ला ने। फिल्म के प्रमोशन को लेकर शाहरुख काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म की प्रमोशन के लिए शाहरुख सोमवार को मुंबई के बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन से शाम 5.40 बजे की अगस्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान उनको देखने के लिए फैन्स की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि इस भीड़ में एक शख्स की मौत भी हो गई थी। शाहरुख ने इस शख्स की मौत पर दुख भी जताया।
Ammi jaan kehti thi,
koi dabba chota nahi hota
aur tupperware se bada koi dharm nahi hota
Ab yehi mera kalma hain aur yehi mera majhab— Kaabira. (@KaabiraSpeaking) January 24, 2017
Me: Ammi Jaan Kehti Thi.. ?
Mom: Jhuth Bolta Hai Nalayak,Sharam Nai Aati.?
*Cries in Corner*?— Hanzlah Natalwala (@imnhanzlah) January 24, 2017
https://twitter.com/nalinerr/status/824155556571189249
https://twitter.com/thegr8sameer09/status/822158679529099270
@SRKUniverse #ammi jaan kehti thi maira Shahrukh ayega aur puri duniya ko hila dega
— iamskhan (@ASIFBEIG22) January 15, 2017
https://twitter.com/SRKsAddiction/status/820576626102640641
https://twitter.com/aasimjamalmsc/status/820550497149087744

