लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी के सोशल मीडिया पर मंगलवार (17 जुलाई) को मजे लिए गए। वजह- उन्हीं की दो तस्वीरें थीं, जो सोमवार (16 जुलाई) से टि्वटर पर वायरल हो रही थीं। वह इनमें सिर पर कलश लिए थे। लोगों ने उन्हीं पर चुटकी लेते हुए कहा कि कॉमरेड येचुरी के अच्छे दिन आ गए हैं। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं किया होगा। वहीं, कुछ लोगों ने तंज कसते हुए बोला कि क्या अब माकपा येचुरी के भारतीय परंपराओं का पालन करने पर उन पर कार्रवाई नहीं करेगी।

येचुरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव हैं। चूंकि लंबे समय लेफ्ट पार्टियां और संगठन धर्म को अफीम बताते रहे हैं। वामपंथी विचारधारा के अनुसार, ईश्वर में विश्वास की धारणा को वे नहीं मानते। ऐसे में येचुरी की कलश वाली तस्वीरों ने सबको हैरत में डाल दिया।

ये दोनों ही तस्वीरें रविवार (16 जुलाई) की थीं। येचुरी तब तेलंगाना के हैदराबाद शहर में थे। वह बथुकम्मा और बोनालू त्योहार के उपलक्ष्य में हुए आयोजन में शरीक हुए थे। लेफ्ट नेता तब भीड़ के बीच जश्न का हिस्सा थे। पहली तस्वीर में वह सिर पर कलश रखे थे। उनके साथ कुछ लोग उस दौरान खड़े थे, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्होंने माथे पर फूलों से भरा मिट्टी का बर्तन रखा हुआ था।

कार्यक्रम के दौरान येचुरी ने तस्वीरें भी खिंचाई, जो बाद में सोशल मीडिया तक आईं। बाद में लोगों ने येचुरी के उसी अंदाज पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने कैसी-कैसी प्रतिक्रियाएं दीं। देखिए-