चंडीगढ़ के निकाय चुनावों के नतीजों में भाजपा और अकाली दल गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 25 सीटों में से 19 जीत लीं हैं। उसकी सहयोगी पार्टी अकाली दल ने एक सीट पर जीत के साथ खाता खोला है। विपक्षी दल कांग्रेस चार सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने नोटबंदी के मुद्दे को प्रचार के दौरान उठाया था लेकिन उसे फायदा नहीं हुआ। यहां पर 25 सीटों पर रविवार(18 दिसंबर) को 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। एक सीट पर मतदान नहीं हो पाया। नोटबंदी के बाद यह लगातार चौथा चुनाव है जहां भाजपा के पक्ष में नतीजे गए हैं। इससे पहले भाजपा ने महाराष्‍ट्र, गुजरात और राजस्‍थान के निकाय चुनावों में फतेह हासिल की थी। चंडीगढ़ निकाय चुनाव के परिणाम अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा-अकाली गठबंधन के लिए अच्‍छी खबर है। यह गठबंधन 10 साल से पंजाब की सत्‍ता में है। ऐसे अप्रत्याशित नतीजे देखकर बीजेपी समर्थक ट्विटर यूजर्स के खूशी से झूम उठे। ट्विटर पर मंगलवार को विपक्ष का पत्ता साफ ट्रैंड कर रहा था।

https://twitter.com/Gandhi_Uncle/status/811250128598220804

https://twitter.com/Gandhi_Uncle/status/811250128598220804

https://twitter.com/Gandhi_Uncle/status/811250128598220804

https://twitter.com/IntolerantMano2/status/811235397418225664

https://twitter.com/Ch1969Chandra/status/811264092786880512

https://twitter.com/Bharat_Manthan/status/811260573434384384

https://twitter.com/IntolerantMano2/status/811253306538520576

कांग्रेस के लिए नोटबंदी के बाद हुए चुनावों में से कोई अच्‍छी खबर नहीं आई। इन नतीजों से पहले भाजपा ने महाराष्‍ट्र के निकाय चुनावों में बड़ी कामयाबी हासिल की थी। उसके पहली बार 50 से ज्‍यादा मेयर और नगर परिषद सभापति चुने गए। यहां पर पहले चरण के नतीजों में 147 नगर परिषद के चुनावों में भाजपा को 52 सीट, शिवसेना को 23, कांग्रेस को 19 और एनसीपी को 16 पर जीत मिली है। अन्‍य उम्‍मीदवारों के खाते में 28 सीटें गर्इ हैं। वहीं 17 नगर पंचायतों के 3510 सदस्‍यों के लिए हुए चुनाव में सत्‍ताधारी भाजपा को 851 सीटें मिली। राजस्‍थान और गुजरात में हुए निकाय उपचुनावों में भी भाजपा को जीत मिली थी।

https://twitter.com/Intolrance2016/status/811211349753729025

https://twitter.com/aloktiwari9335/status/811211182908514305

https://twitter.com/AshishSinghAME/status/811201759045623808