नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बिहार में बीजेपी की सरकार बनते ही पूरे उत्तर भारत में सिर्फ दिल्ली, पंजाब और हिमाचल तीन ऐसे राज्य रह जाएंगे जहां बीजेपी या एनडीए की सरकार में नहीं होगी। कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य के जाने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर जमकर चुटकी ली जा रही है। ट्विटर पर जहां एक तरह लोग एनडीए और मोदी की तारीफ में ट्विट कर रहे हैं तो तो वहीं राहुल गांधी, लालू और कांग्रेस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। नीतीश कुमार सुबह 10 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश के शपथ लेने में जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राज्यपाल ने उन्हें सुबह 11 बजे मिलने का वक्त दिया था तो फिर जदयू…भाजपा गठजोड़ को सुबह 10 बजे शपथ लेने के लिए आमंत्रित कैसे किया।

 

तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी इसके खिलाफ राजभवन के बाहर धरना देगी। तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यपाल ने हमें सुबह 11 बजे का समय दिया और अब अचानक उन्होंने राजग को सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित कर दिया। इतनी जल्दबाजी क्या थी श्रीमान ईमानदार एवं नैतिक?’’ तेजस्वी ने कहा, ‘‘यदि नीतीश कुमार जी को अपने नैतिक मूल्यों और अपनी ईमानदारी पर गर्व है, तो वह सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आधी रात में नहीं जाते। ईमानदार व्यक्ति को भय नहीं होता।’’ उन्होंने दावा किया कि जदयू के आधे विधायक उनके सम्पर्क में थे और इसी कारण कुमार सरकार बनाने का दावा करने के लिए आधी रात में ही राजभवन गए। बिहार की राजनीति में अगले कुछ घंटे काफी रोचक होने वाले हैं।

 

https://twitter.com/balwantkumar1/status/890381683396136960

 

https://twitter.com/ModiiBHAKT/status/890310205480816641