कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट बुधवार शाम को हैक कर लिया गया। अकाउंट को हैक करने के बाद उनके हैंडल से उनके और उनके परिवार के बारे में अपशब्द लिखे गए थे। हैक होने के बाद उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में लिखा गया था, ‘मेरा परिवार देश को पिछले 60 साल से लूट रहा है। मैं भी आम लोगों को लूटना पसंद करता हूं।’ इसके अलावा उनके और उनके परिवार के लिए कई अपशब्द कहे गए। लगातार छह ट्वीट के बाद Legion नाम के हैकर ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली। हालांकि, करीब 10 मिनट बाद राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए अपशब्द वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया। कुल सात ट्वीट्स किए गए थे। राहुल गांधी की ये ट्विटर हैक ट्विटर यूजर्स के निशाना पर आ गया। इसके बाद ट्विटर पर राहुल गांधी ट्रैंड करने लगा। ट्विटर यूजर्स ने राहुल गांधी को लेकर एक के बाद एक ट्वीट किए। हालांकि रात होते-होते हालांकि कांग्रेस आईटी सेल ने वापस ट्विटर अकाउंट का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया लेकिन वो इन्फो में दी गई वेबसाइट की जानकारी देना भूल गए। हालांकि बाद में इसे भी ठीक कर लिया गया। बुधवार दिन भर राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट सुर्खियों में रहा।
भारत में किसी बड़े राजनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का यह पहला मामला है। हैक करने वाले समूह ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ‘कांग्रेस के हथकंडों का पूरा खुलाया किया जाएगा।’ यह भी लिखा गया कि यह ‘भ्रष्टाचार के युग का अंत है।’ राहुल गांधी के कार्यालय ने पुष्टि की है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। इस संबंध में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
https://twitter.com/BindasBobby/status/804007398805532673
#RahulGandhi – My account has been hacked
Sonia – Which account ??Rahul – Twitter
Sonia – Thank God! I thought Swiss account.— Anjana (@_Baatcutter) November 30, 2016
https://twitter.com/Miss_AliaBhatt/status/804009614224158721
#RahulGandhi's Twitter Password Was Leaked And Viral Already. Still He Didn't Change It. 😉 #RaGa #Hacked #PappuHacked pic.twitter.com/7JwKXGuz3A
— Sir Jadeja fan (@SirJadeja) November 30, 2016
https://twitter.com/Being_Stranger/status/804010241612464128
Words used by the hacker resembles the vocabulary of Manish Tiwari, Digvijay Singh, Sanjay Jha #RahulGandhi
— Suresha Posavalike (@sposavalike) November 30, 2016
Look even this scum is attacking Digital India,so it's a clear cut strategy by cong dirty tricks dept #RahulGandhi pic.twitter.com/1F9LvfXkZF
— Mahesh ?? (@Mahesh10816) November 30, 2016
https://twitter.com/TroluKejri/status/803995840822083584