दिल्ली की मशहूर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का एक छात्र, नजीब अहमद पिछले 23 दिन से लापता है। उसकी मां बूढ़ी हैं, परेशान हैं, बदहवास हैं। जरा सोचिए, उस मां के कलेजे पर क्या बीत रही होगी, जिसका बेटा 23 दिन से गायब हो। पिछले 23 दिन से वह थानों के चक्कर काट रही हैं। रविवार को वह जेएनयू व जामिया के स्टूडेंट्स के साथ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रही थीं, उनकी मांग थी कि उनके बेटे को किसी तरह ढूंढ़ा जाए। मगर जब वहां दिल्ली पुलिस पहुंची तो विरोध का रंग ही बदल गया। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि पुलिस ने बल-प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। सैकड़ों छात्रों को दौड़ाया गया, पीटा गया और फिर हिरासत में ले लिया गया। नजीब का बूढ़ी मां के साथ भी बदसलूकी हुई, उन्हें घसीटा गया, वह भी पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा। एक वीडियो में वह रोते हुए कहती हैं, ‘मुझे सिर्फ मेरा बेटा चाहिए, मेरा बेटा लौटा दो।’ पुलिस ने नजीब की मां को भी हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि वह नजीब की मां से मिलने थाने जाएंगे। इससे पहले, केजरीवाल ने नजीब की मां से हुई बदसलूकी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”नजीब, जो 23 दिन से लापता है, उसकी माँ को दिल्ली पुलिस घसीटते हुए। कुछ दिन पहले, मृत राम किशन के बेटों को पीटा था। मोदी जी, बहुत हाए लगेगी।”
जेएनयू छात्र नजीब के मामले के जरिए अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई के पीछे मोदी का हाथ होने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, ”ज़ाहिर है कि पुलिस ख़ुद नहीं करती, अपने आकाओं के आदेश मानती है। पहले कांग्रेस ने पुलिस के पीछे छुपकर अत्याचार किए, अब मोदी जी वही कर रहे हैं।” केजरीवाल ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, ”आप जितना युवाओं को रोकोगे, वो उतना ही और भड़केंगे। मैंने कई बार समझाया है- मोदी जी, युवाओं से पंगा मत लो।”
जेएनयू छात्रों का कहना है कि हम लोग शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन तभी पुलिस वहां पहुंची और जबरदस्ती हमें वाहनों में डालकर थाने ले जाने लगी। पुलिस छात्रों को तीन बसों में भरकर ले गई हैं।
देखिए, नजीब की मां के साथ पुलिस की बदसलूकी:
https://twitter.com/TimesNow/status/795223290121854977
सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा:
जितनी पुलिस आज इंडिया-गेट को ब्लॉक करने में लगाई गई है अगर इसकी आधी भी नजीब को ढूढ़ने में लगा देते तो अब तक नजीब मिल गया होता।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 6, 2016
आप जितना युवाओं को रोकोगे, वो उतना ही और भड़केंगे। मैंने कई बार समझाया है- मोदी जी, युवाओं से पंगा मत लो। https://t.co/vERr1U9TzR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 6, 2016
नजीब, जो 23 दिन से लापता है, उसकी माँ को दिल्ली पुलिस घसीटते हुए। कुछ दिन पहले, मृत राम किशन के बेटों को पीटा था। मोदी जी, बहुत हाए लगेगी pic.twitter.com/hzm2NcMUeF
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 6, 2016
Not just detain. They dragged her badly https://t.co/iha1lz9oL4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 6, 2016
ज़ाहिर है कि पुलिस ख़ुद नहीं करती, अपने आकाओं के आदेश मानती है। पहले कांग्रेस ने पुलिस के पीछे छुपकर अत्याचार किए, अब मोदी जी वही कर रहे हैं https://t.co/vegdV6nkFp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 6, 2016
Why have they detained Najeeb's mother? Am going to the police stn to meet her.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 6, 2016
मोदी जी! इसी दिन के लिए आपने संसद की पहली सीढ़ी पर माथा टेका था? 24 दिन से अपना बेटा तलाश रही माँ को किस बेरहमी से घसीटा जा रहा है ! https://t.co/NjQUWEMvxd
— Manish Sisodia (@msisodia) November 6, 2016
https://twitter.com/StuteeMishra/status/795240089638957056
Delhi Police ne congress ka bantadhar kiya tha..aab Modi sarkar ke patan ka script Delhi Police ne likhna shuru kar diya hai.#NajeebMissing pic.twitter.com/I03XVKGiRO
— Rohit Pandey (@rohit121093) November 6, 2016
अपने बेटे के लिए प्रदर्शन करने पर @DelhiPolice का खौफनाक तरीके से #NajeebMissing की माँ को मार रही है।
@OfficeOfRG pic.twitter.com/KcwGVNpQPG— Syed Laraib Neyazi ? (@LaraibNeyazi) November 6, 2016
कम से कम माँ का तो लिहाज़ करते .. कम से कम … https://t.co/CV1pRcA23G
— Vinod Kapri (@vinodkapri) November 6, 2016
यहाँ एक माँ अपने खोये बच्चा को ढूंढने में लगी है और सरकार के चमचे उसी को देशद्रोही कहने में व्यस्त है। धिक्कार है इन लोगों पर pic.twitter.com/LPzzBvPjPV
— Akshay ? (@Akshay) November 6, 2016